फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   1433 candidates left TET in both the shifts

दोनों पालियों में 1433 परीक्षार्थियों ने छोड़ी टीईटी

Mon, 24 Jan 2022 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
1433 candidates left TET in both the shifts
फोटो-2- टीईटी परीक्षा देने के बाद उत्साह पूर्वक बाहर निकलते अभ्यर्थी। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट/पहाड़ी/भौंरी। रिमझिम बारिश व सर्द हवाओं के बीच यूपीटीईटी की परीक्षा कड़ी निगरानी में जिले के 12 केंद्रों में सकुशल संपन्न हुई। प्रथम पाली में पंजीकृत 7140 अभ्यर्थियों में 828 ने परीक्षा छोड़ दी तो दूसरी पाली में जिले में 4393 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। जिसमें 3788 ने परीक्षा दी जबकि 605 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। देर से पहुंचे कई परीक्षार्थियों को जब परीक्षा में शामिल नहीं दिया गया तो कई अभ्यर्थियों ने डीएम को फोन कर जानकारी दी।
विज्ञापन

टीईटी की पहली परीक्षा सुबह 10 बजे से शुरू हुई। इस बार परीक्षा सकुशल संपन्न कराने के लिए गेट पुलिस की अधिक तैनाती करने के साथ ही कालेजों के अंदर भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़ाई की गई। परीक्षार्थी परीक्षा केंद्रों में आधा घंटे पहले से पहुंचने लगे थे। जिनकी कक्ष में पहुंचने पर तलाशी लेने के बाद बैठने दिया गया। परीक्षा में कोविड गाइड लाइन का पालन करने के लिए कहा गया।
विज्ञापन

जिले में 12 केंद्र बनाए गए जिसमें पहली पाली सुबह दस बजे से 12 बजकर 30 मिनट पर शुरू हुई। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे शुरू हुई। परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों में खासा उत्साह देखा गया। डीएम शुभ्रंात कुमार शुक्ला, एसपी धवल जायसवाल, एडीएम कुंवर बहादुर सिंह, एसडीएम पूजा यादव, अपर एसपी शैलेंद्र कुमार राय व डीआईओएस बलिराज राम ने अलग अलग समय पर परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्था का निरीक्षण किया।

फोटो-1- टीईटी परीक्षा केंद्र में अंदर न जाने देने का अभ्यर्थियों ने विरोध कर मोबाइल से डीएम को मामल

फोटो-1- टीईटी परीक्षा केंद्र में अंदर न जाने देने का अभ्यर्थियों ने विरोध कर मोबाइल से डीएम को मामल- फोटो : CHITRAKOOT

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed