{"_id":"5fd501898ebc3e3e77198474","slug":"1418-cases-settled-in-national-lok-adalat-chitrakutt-news-knp59951093","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय लोक अदालत में 1418 मुकदमों का हुआ निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय लोक अदालत में 1418 मुकदमों का हुआ निस्तारण
विज्ञापन
फोटो-10- राष्ट्रीय लोक अदालत का दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ करते जिला जज आरपी सिंह। संवाद
- फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट । जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष व जिला जज आरपी सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को कचहरी परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें कुल 1418 मुकदमों का निस्तारण किया गया। साथ ही सभी बैंकों द्वारा सुलह समझौते के आधार पर वादों का निस्तारण करते हुए पांच करोड़ 49 हजार रुपये वसूला गया।
राष्ट्रीय लोक अदालत में जिला जज ने एक प्रकीर्ण सिविल वाद का निस्तारण किया। प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय रामकृपाल द्वारा सुलह समझौते के आधार पर 12 वादों का निस्तारण किया गया। अपर जिला जज कुसुमलता ने विद्युत अधिनियम का एक वाद निस्तारित किया।
सिविल जज अरुण कुमार यादव ने पांच प्रकीर्ण सिविल वाद निस्तारित करते हुए 67 लाख चार हजार 382.24 रुपये का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी किया। साथ ही सुलह समझौते के आधार पर घरेलू हिंसा का एक वाद निस्तारित किया व फौजदारी के सात वाद निस्तारित करते हुए 9900 रुपये अर्थदंड वसूल किया।
विज्ञापन
राजस्व न्यायालयों द्वारा 978 वादों का निस्तारण करते हुए 17 लाख 20 हजार 787 रुपये वसूल किया गया। इसी प्रकार सभी बैंकों द्वारा सुलह समझौते के आधार पर वादों का निस्तारण करते हुए पांच करोड़ 49 हजार रुपये वसूला गया।
इस मौके पर अपर जिला जज दिनेश कुमार, विशेष न्यायाधीश( एससी-एसटी एक्ट) सतीश चंद्र द्विवेदी, राष्ट्रीय लोक अदालत की नोडल अधिकारी अपर जिला जज निहारिका चौहान, अपर जिला जज कुसुमलता, अपर जिला जज आशुतोष कुमार सिंह, अपर जिला जज (पाक्सो) संजय के लाल, अपर जिला जज (पाक्सो) प्रदीप कुमार मिश्र, अपर जिला जज दीप नारायण तिवारी, अपर जिला जज (एफटीसी) सतेंद्र प्रकाश पांडेय, अपर जिला जज (एफटीसी न्यू) विनीत नारायण पांडेय व विधिक प्रभारी गोविंद सिंह मौजूद रहे।