फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   लोस चुनाव की तेयारी को लेकर भाजपा ने शुरू की पद यात्रा

लोस चुनाव की तेयारी को लेकर भाजपा ने शुरू की पद यात्रा

Sat, 01 Dec 2018 11:03 PM IST
Updated Sat, 01 Dec 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
लोस चुनाव की तेयारी को लेकर भाजपा ने शुरू की पद यात्रा
लोस चुनाव की तैयारी को लेकर भाजपा ने शुरू की पद यात्रा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। लोकसभा चुनाव की तैयारियों में को लेकर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने शनिवार की सुबह पद यात्रा शुरू की। जिले के सातों मंडलों में एक साथ पदयात्रा का शुभारंभ सदर विधायक व मानिकपुर विधायक ने अपने क्षेत्र में किया। सभी भाजपाई आसपास के गांव पहुंचकर जन समस्याओं को सुनकर निस्तारण कराने का आश्वासन दिया।

चित्रकूट विधानसभा में शिवरापुर मंडल में यात्रा का शुभारंभ जिलाध्यक्ष/सदर विधायक चंद्रिका प्रयाद उपाध्याय व मानिकपुर विधानसभा क्षेत्र में खोह सेक्टर से विधायक आरके पटेल ने यात्रा का शुभारंभ किया। पहाड़ी मंडल में यात्रा का शुभारंभ क्षेत्रीय मंत्री राजपाल, रामनगर व मऊ में क्षेत्रीय मंत्री रामहित निषाद ने किया। सरधुवा में मंडल में देव त्रिपाठी ने किया। जिलाध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने बताया कि यात्रा का मुख्य उद्देश्य घर-घर जाकर संपर्क करना व लाभार्थियों से मिलकर उनकी समस्या सुनना है। योजनाओं की जानकारी भी दी गई। विधायक आर के सिंह पटेल ने बताया कि इस कार्यक्रम से पार्टी के कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। वही सेक्टर क्षेत्र से खोह से निकाली गई पद यात्रा में खोह से तीरथ तिवारी, मऊ से राघवेंद्र सिंह, रामपुर में मोहन दास, शिवरामपुर से रतन लाल व मारवाड़ी से देवकली, दिनेश सिंह के नेतृत्व मेें पद यात्रा निकाली जाएगी। इस मौके पर पद यात्रा प्रभारी हमेंत प्रताप सिंह, लवकुश चतुर्वेदी, तीरथ तिवारी, महेश केशरवानी, अनुरागी, महेंद्र कोटार्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed