{"_id":"62795b1578a85234dc2104dd","slug":"14-overloaded-and-caught-without-ravana-vehicle-by-raiding-chitrakoot-news-knp695853678","type":"story","status":"publish","title_hn":"छापामार कर 14 ओवरलोड व बिना रवन्ना वाहन पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोटो-13- भरतकूप कर्वी मार्ग पर ओवरलोड वाहनों को चालान करते जिला खनिज अधिकारी सन्नी कौशल। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
Link Copied
चित्रकूट। जिला प्रशासन की टीम ने संयुक्त रूप से अवैध रूप से खनिज सामग्री की ढुलाई कर रहे 14 वाहनों को पकड़ा गया है। इसमें नौ वाहनों को सीज किया गया और 5 का ऑनलाइन चालान किया गया है। इसमें एक ओवरलोड वाहन पहाड़ी के अनिल द्विवेदी का शामिल है। जिसका दो दिन पूर्व ऑडियो वायरल हुआ था जिसमें वह खुद को सीएम के सुरक्षा अधिकारी का भतीजा बताकर जिला पंचायत के ठेकेदार को धमकी दे रहा था।
विज्ञापन
जिला खनिज अधिकारी सन्न कौशल ने बताया कि एसडीएम पूजा यादव, सीओ सिटी शीतला प्रसाद पांडेय, भरतकूप थाना प्रभारी दुर्गेश गुप्ता के साथ सीतापुर व शिवरामपुर पुलिस टीम के साथ रविवार की रात को हाईवे पर खनिज सामग्री लदे वाहनों की चेकिंग की। इसमें भरतकूप से लेकर जिला मुख्यालय के बीच कुल 14 ओवरलोड व बिना रवन्ना के वाहन पकड़े गए। सीओ सिटी ने बताया कि इसमें एक ट्रक अनिल द्विवेदी का भी है। जिसका दो दिन पूर्व ऑडियो वायरल हुआ था। ऑडियो में ठेकेदार को धमकी देते हुए उसके वाहनों को न पकड़ने की चेतावनी दी थी। खुद को सीएम के सुरक्षा अधिकारी का भतीजा बताया था। इस मामले में कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज है। आरोपी की तलाश की जा रही है। उसके दो अन्य वाहनों की भी जानकारी कर ली गई है जल्द ही उन्हें पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।