{"_id":"62a3860ca8a1860982625b6a","slug":"138-couples-tied-the-knot-chitrakoot-news-knp7016864184","type":"story","status":"publish","title_hn":"138 जोड़े विवाह के बंधन में बंधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
138 जोड़े विवाह के बंधन में बंधे
विज्ञापन
फोटो-10- सामूहिक विवाह सम्मेलन में शादी के बाद वरवधू को आशीर्वाद देते सांसद व अन्य। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सीतापुर कसबा स्थित राष्ट्रीय रामायण मेला परिसर में शुक्रवार को सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां 138 जोड़े विवाह बंधन में बंधे। गायत्री परिवार ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शादी कराई। 150 जोड़ों की शादी की जिला प्रशासन ने योजना बनाई थी।
मुख्य अतिथि सांसद आरके पटेल ने कहा कि तीर्थ स्थान पर इस विवाह के आयोजन से नवदंपतियों को प्रभु राम का आशीर्वाद प्राप्त हुआ है। जिलाधिकारी शुभ्रांत कुुमार शुक्ल ने बताया कि शादी समारोह में 35 हजार रुपये कन्या के खाते में, जेवरात के लिए 10 हजार व अन्य खर्च में 6 हजार रुपये व्यय किए जाते हैं। अगले बजट से एक लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्र ने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं से गरीबों का भला होता है।
कार्यक्रम को गो सेवा आयोग के सदस्य कृृष्ण कुमार सिंह उर्फ भोले सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव ने भी संबोधित किया। समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया ने अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख कर्वी गोमती देवी, पहाड़ी सुशील द्विवेदी, मानिकपुर अरविंद मिश्रा, मऊ सुशीला देवी, भाजपा नेता शक्ति प्रताप सिंह, पंकज अग्रवाल आदि अधिकारी मौजूद रहे।