फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   अपना दल कृष्णा गुट ने साधी चुप्पी

अपना दल कृष्णा गुट ने साधी चुप्पी

Mon, 11 Mar 2019 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2019 11:28 PM IST
विज्ञापन
अपना दल कृष्णा गुट ने साधी चुप्पी
अपना दल कृष्णा गुट ने साधी चुप्पी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। लोकसभा के चुनाव के लिए कई साल से अपना दल कृष्ण गुट भी चित्रकूट बांदा सीट के लिए चुनाव लड़ने की तैयारी में जुटा है। पार्टी नेताओं ने कई रैलियों के माध्यम से अपनी ताकत का एहसास भी अन्य दलों को कराया है। माना जा रहा है कांग्रेस के बीच गठबंधन की बात चल रही है। जिससे अभी अपना दल चुप्पी साधे हुए है। फैसला आते ही दमखम से चुनाव के मैदान में उतरेगी।

अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल व उनकी पुत्री पल्लवी पटेल तैयारियां शुरू कर दी थी। जिसमें कई पार्टी के नेता भी शामिल थे। जिसमें आप पार्टी के सांसद संजय सिंह, सांसद शत्रुघन सिंह, सहित कई दिग्गज शामिल थे। इस रैली के माध्यम से चुनाव की तैयारी की थी। इसके बाद चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी सहित अन्य पार्टियों के नेताओं से गठबंधन को लेकर चर्चा शुरू कर दिया था। जिसमें कांग्रेस पार्टी से गठबंधन को लेकर चर्चा भी की जा रही थी। चुनाव की घोषण भी हो गई लेकिन दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन को लेकर कोई अधिकृत घोषणा नहीं की गई। जिससे कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों पार्टी के बीच बात नहीं बनी। जिससे कहा जा रहा है अपना दल कृष्णा गुट अकेले ही चुनाव लड़ सकता है। जो अन्य दलों के लिए परेशानी का सबब बनेगा। अपना दल के मीडिया प्रभारी संतोष धुरिया ने बताया कि लोकसभा का चुनाव पार्टी पूरे दमखम के साथ लड़ेगी। कुछ पार्टियों से गठबंधन की बात चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed