{"_id":"5c854f6dbdec22146c22308a","slug":"131552240493-chitrakoot-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मछुआरा समाज के लिए कई योजनाएं शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मछुआरा समाज के लिए कई योजनाएं शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मछुआरा समाज के लिए कई योजनाएं शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। भारतीय जनता पार्टी ने शहर के पुरानी बाजार स्थित रामलीला मैदान में निषाद समाज का सम्मेलन किया। जिसमें पदाधिकारियों ने कहा कि भाजपा सरकार में मछुआरा समाज के लिए कई योजना शुरू की गई। जबकि अन्य पार्टियों ने इस समाज के लिए कोई कार्य नहीं किया।
निषाद सम्मेलन में पिछड़ा वर्ग के अध्यक्ष/राज्यमंत्री बाबू राम निषाद ने कहा कि केंद्र सरकार व राज्य सरकार मछुवारा समाज के लिए कल्याणकारी योजनाएं शुरू किया है। जबकि अन्य सरकारें मछुआरा समाज का वोट ही लिया है। सांसद भैरों प्रसाद मिश्रा ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों के लिए कल्याणकारी योजनाएं शुरू किया है। कौशल विकास योजना के माध्यम से युवाओं को रोजगार देने का कार्य किया जा रहा है। विधायक आर के सिंह पटेल ने कहा कि मछुआरा समाज के हित के लिए योगी सरकार ने ठोस निर्णय लिया है। विधायक चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि निषाद समाज को सरकार एवं संगठन में उचित स्थान दिया गया है। इस मौके पर बुंदेलखंड विकास निगम के सदस्य रामहित निषाद, प्रदेश मंत्री पिछड़ा मोर्चा के अभिषेक, रामकेष निषाद, जिला पंचायत सदस्य अभिषेक निषाद, प्रधान लवलेश निषाद, छोटा निषाद, सहित भाजपा नेता शिवशंकर सिंह, अर्जुन शुक्ला, भागवत त्रिपाठी, चंद्रप्रकाश खरे, नीरज गर्ग, राजकुमार त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।