फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   जिले के आनलाइन डाकघर का सर्वर फेल

जिले के आनलाइन डाकघर का सर्वर फेल

Tue, 04 Dec 2018 09:51 PM IST
Updated Tue, 04 Dec 2018 09:51 PM IST
विज्ञापन
जिले के आनलाइन डाकघर का सर्वर फेल
जिले के आनलाइन डाकघर का सर्वर फेल
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। एक तरफ देश डिजिटल इंडिया की ओर बढ़ रहा है। नेटवर्किं ग की हालत यह है कि देश को 70 के दशक में पहुंचा रही हैं। जिले के आनलाइन डाकघर का सर्वर मंगलवार को पूरे दिन खराब रहा। जिससे लगभग 80 लाख रुपये का लेनदेन प्रभावित हुआ। इसके अलावा रजिस्ट्री आदि भी नहीं हो सकी। नौकरी के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के फार्म जमा नहीं हो सके।

मुख्यालय के पुरानी बाजार स्थित डाकघर में मंगलवार को सुबह से सर्वर न होने से कोई कामकाज नहीं हुआ। दोपहर तक सभी कर्मचारी आराम से धूप लेते रहे। सैकड़ों खाताधारक व अन्य काम से आने वाले ग्राहक मायूस होकर लौटते रहे। शाम तक यही हालत रही। बेरोजगार अपने फार्म भी नहीं भेज पाए। आनलाइन व कंप्यूटर में काम होने की वजह से कर्मचारियों ने आवेदन को जमा करने से इंकार कर दिया। डाकपाल गुलाब चंद्र उपाध्याय ने बताया कि बीएसएनएल की लाइन कटी होने से सोमवार की शाम से लेकर मंगलवार की शाम तक सर्वर नहीं है। यह हालत जिले के कई केंद्र के अलावा बांदा क्षेत्र में भी है। मुख्यालय की मुख्य शाखा में कामकाज न होने से लगभग 80 लाख रुपये का काम प्रभावित हुआ है। इस संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed