{"_id":"5b71ba8342c7927251391b68","slug":"131534179971-chitrakoot-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन की चपेट में आने से मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन की चपेट में आने से मजदूर की मौत
Updated Mon, 13 Aug 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मजदूर की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
राजापुर। थाना अंतर्गत सुरेसन गांव में सोमवार की सुबह घर के ऊपर खपरैल की छवाई करते समय मजदूर हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
बताया गया कि सुरसेन निवासी धांसू (47)पुत्र शिवबली अपने घर के ऊपर चढ़कर खपरैल की छवाई कर रहा था। विद्युत लाइन उसके घर के ऊपर से गुजरी हुई है। मृतक धांसू जब खपरैल के ऊपर खड़ा हो गया तो बिजली की तार छू जाने से वह झुलस कर नीचे गिर पड़ा। आनन-फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन तबतक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक के पुत्र दिनेश ने तहसीलदार को सूचना दी है। मृतक के तीन पुत्र दिनेश, बाल कुमार, बउवा व एक पुत्री कमला है। घर की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। ग्रामीण रमेश तिवारी आदि ने मांग किया है कि मृतक को आर्थिक सहायता दिलाई जाए।