फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   बिना हेलमेट व तीन सवारी शहर के ट्रैफिक चौराहे से गुजरते पुलिसकर्मी।

बिना हेलमेट व तीन सवारी शहर के ट्रैफिक चौराहे से गुजरते पुलिसकर्मी।

Wed, 18 Jul 2018 11:37 PM IST
Updated Wed, 18 Jul 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
 बिना हेलमेट व तीन सवारी शहर के ट्रैफिक चौराहे से गुजरते पुलिसकर्मी।
चित्रकूट। बरगढ़ थाना अंतर्गत हुई सड़क दुर्घटना के बाद भी परिवहन और पुलिस विभाग चेता नहीं है। सख्ती के नाम पर मात्र खानापूर्ति की जा रही है। डंपर, ट्रक व सवारियां ढोने वाले वाहन यातायात नियमों की अनदेखी कर वाहन चला रहे हैं। स्कूली बसे भी खटारा चल रही हैं। जिसमेें कई के तो कागजात ही सही नहीं हैं।
विज्ञापन

बरगढ़ के सुचिता कालोनी के पास एक टेंपो मेें डंपर ने टक्कर मार दिया था। इससे सात छात्राओं सहित नौ की मौत हो गई थी। बुधवार को ट्रैक्टर पलटने से दो छात्राओं की मौत हो गई। इसके पहले भी जिले में कई बड़ी सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। इसके बाद भी परिवहन विभाग सहित पुलिस विभाग सुधरने का नाम नहीं ले रहा है। यातायात के नियमों के विपरीत ट्रक, डंपर व टेंपो, स्कूल की बसें यातायात के नियमों के विपरीत वाहन चलाते हैं। खनिज सामग्री ढोने वालों ने तो हद ही कर दी है। क्षमता से अधिक माल भर कर डंपर निकलते हैं। टेंपो चालक भी क्षमता से अधिक सवारियां बैठाकर शहर व कस्बों में फ र्राटा भरते हैं। जिससे आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती हैं। पुलिस अधीक्षक मनोज झा का कहना है कि वाहनों की चेकिंग कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


होमगार्डों के सहारे यातायात व्यवस्था
होमगार्डों व पीआरडी के जवानों के सहारे यातायात व्यवस्था संभाली जा रही है। प्रमुख स्थानों में इनकी ड्यूटी लगाकर अधिकारी अपना फर्ज निभा रहे हैं। जिसमें से कई होमगार्ड सही तरीके से ड्यूटी नहीं करते हैं। इस मामले में यातायात प्रभारी योगेश कुमार ने बताया कि विभाग में स्टाफ कम है। होमगार्डों को प्रशिक्षण देकर ही डयूटी में लगाया गया है। विभाग के कई पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण हो गया है लेकिन उनके स्थान पर कोई नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस कर्मी ही तोड़ते नियम
शहर में दूसरों को बिना हेलमेट व तीन सवारी पर चालान काटने वाले पुलिस कर्मी भी नियमाें की खूब अनदेखी करते हैं। भरी बाजार से बाइक में तीन पुलिस कर्मी आराम से प्रतिदिन निकलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed