{"_id":"5b4b98e34f1c1b51748b511f","slug":"131531680995-chitrakoot-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोटो- 15 सीकेटीपी- 14 परिचय- घटना के बाद गमगीन अवस्था में बैठे मृतका के परिजन।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोटो- 15 सीकेटीपी- 14 परिचय- घटना के बाद गमगीन अवस्था में बैठे मृतका के परिजन।
Updated Mon, 16 Jul 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो- 15 सीकेटीपी- 14 परिचय- घटना के बाद गमगीन अवस्था में बैठे मृतका के परिजन।
चूल्हे की आग से झुलसी महिला की मौत
तीन माह पूर्व हुई थी शादी
अमर उजाला ब्यूरो
सरैंया/मानिकपुर। गैस चूल्हे में खाना बनाते समय विवाहिता के कपड़ों में आग लग गई। आग से झुलसी महिला को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका का तीन माह पूर्व ही विवाह हुआ था।
मानिकपुर थानाक्षेत्र के हनुआ बच्चा यादव की पुत्री आशा का विवाह 29 अप्रैल 2018 को गढचपा निवासी मुन्नालाल के पुत्र शिवगणेश यादव के साथ हुआ था। पांच दिन पूर्व ही वह विदा होकर मायके आई थी। जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम को वह घर में अकेली थी। पिता परचून की दुकान में थे और मां मवेशी को चारा डालने गई थी। इस दौरान खाना बना रही आशा के कपड़ों में चूल्हे से आग लग गई। किसी तरह वह चिल्लाती हुई बाहर की ओर भागी तो यह देख सभी हैरान हो गए। आग बुझाकर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका दो भाई चार बहनों में तीसरे नंबर की थी। सूचना पर रविवार को पुलिस ने शव का पंचनामा कराया।