{"_id":"5a1c52a84f1c1b69678be7c4","slug":"131511805608-chitrakoot-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब दर्ज होंगे कलमबंद बयान, आज मांगे जाएंगे सबूत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब दर्ज होंगे कलमबंद बयान, आज मांगे जाएंगे सबूत
Updated Mon, 27 Nov 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानिकपुर(चित्रकूट)। मानिकपुर जंक्शन में वास्को- पटना एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त होने की जांच तो चार दिन से चल रही है लेकिन अब शायद फाइनल जांच में सभी जिम्मेदारों के बयान दर्ज कराए जाएंगे। जिसमें सार्वजनिक रूप से भी लोग जाकर अपनी बात अधिकारी के सामने रख सकते हैं। मंगलवार को मानिकपुर स्टेशन के पास ही सीआरएस सभी से पूछताछ कर कलमबद्ध बयान दर्ज करेंगे।
तय कार्यक्रम के अनुसार कमिशभनर रेलवे सेफ्टी (सीआरए)पूर्वोत्तर मंडल सतीश कुमार पांडेय मानिकपुर आएंगे। दुर्र्घटना से संबंधित सभी विभागीय अधिकारी व रेल कर्मियों से पूछताछ कर बयान दर्ज करेंगे। हादसे के वक्त ड्यूटी पर तैनात सभी रेल अधिकारी, कर्मचारी ड्राईवर, गार्ड, ट्रेन स्टाफ, डिप्टी एसएम सिगभनल व पीडब्लू आई समेत कई विभागों में पूछताछ करेंगे। प्रथम दृष्टया इंजीनियरिंग विभाग की लापरवाही नजर आ रही है। गौरतलब है कि रेल मंत्री पीयूष गोयल ने इस हादसे की जांच करने की जिम्मेदारी सीआरएस पूर्वोतर परिमंडल एसके पांडेय को दी है। मानिकपुर में इस संबंध में रेलवे से जुडे़ लोगों के अलावा उन लोगों से भी मिलेंगे जो घटना के प्रत्यक्षदर्शी हैं। घटना के संबंध में लिखित सूचना, फोटोग्राफ, वीडियो आदि भी रेल संरक्षा आयुक्त को दिया जा सकता है। इसके अगले दिन बुधवार को डीआरएम कार्यालय इलाहाबाद में भी सीआरएस संबंधित स्टाफ से पूछताछ करेंगे।
गौरतलब है कि हादसे के पहले ही दिन से डीआरएम व दूसरे दिन सीआरएस ने कई अधिकारियों के अलावा घटना के समय मौजूद सभी कर्मचारियों से बातचीत कर कारण जानने का प्रयास किया था। जिसमें प्लेटफार्म नंबर दो में जंपिंग व कई बार ट्रैक चटखने की जानकारी दी गई थी। चालक व गार्ड ने सतना से ट्रेन चलते ही कुछ बोगियों में खराबी और ब्रेक में प्रेशर कम होने की शिकायत करने की बात भी अधिकारियों से बताई थी लेकिन अबतक किसी पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। हादसे का कारण पता लगाने के लिए ट्रेन चालक सलकान सिंह, सहायक सुशील कुमार के अलावा गार्ड राजीव मिश्रा के बयान भी दर्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन
अब दर्ज होंगे बयान, आज मांगे जाएंगे सबूत
:- चार दिन से हो रही जांच के बाद पता नहीं कब होगी कार्रवाई