{"_id":"593d7e1a4f1c1bf71e8b4595","slug":"131497202202-chitrakoot-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांग पूरी न होने पर शुरू करेंगे हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांग पूरी न होने पर शुरू करेंगे हड़ताल
Updated Sun, 11 Jun 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मांग पूरी न होने पर शुरू करेंगे हड़ताल
मानिकपुर (चित्रकूट)। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की बैठक ब्लॉक परिसर में हुई। जिसमें कार्यकत्रियों की समस्याआें को लेकर चर्चा की गई। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि मांगे नहीं मानी गई तो एक जुलाई से हड़ताल शुरू कर देंगे।
बैठक में जिलाध्यक्ष अमृता चतुर्वेदी ने कहा कि पल्स पोलियो अभियान व मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम में संघ की कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाती है। यह ड्यूटी किसी हालत में मंजूर नहीं है। इस समस्या का समाधान कराने के लिए शासन ने 120 दिन का समय दिया था जो पूरा हो गया है। मांगे नहीं माने जाने पर धरना प्रदर्शन व हड़ताल करेंगे। ब्लॉक अध्यक्ष शशीकला ने कहा कि मानिकपुर कस्बे के लिए जिला मुख्यालय से पोषाहार मिलता है जबकि ग्रामीण क्षेत्र के लिए ब्लॉक से मिलता है। दोनों स्थानों के लिए ब्लॉक से ही पुष्टाहार दिया जाए। चार हजार रुपये मात्र मानदेय मिलता है। जिससे परिवार का पालन पोषण नहीं होता है। आंगबाड़ी की मांगे नहीं मानी गई तो एक जुलाई से हड़ताल पर चली जाएंगी।
इस मौके पर संरक्षक मुन्ना श्रीवास्तव, महामंत्री रसीदा बेगम, मंजू देवी,कविता पांडेय, नम यादव, सोना सिंह, उर्मिला, आशा,मिथलेश सिंह, पूनम यादव, विंदा देवी, रेखासोनी, उर्मिला साकेत,संतोष कुमारी, शान्तिदेवी व आशा देवी आदि मौजूद रहे।