फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   फोटो- 20 सीकेटीपी- 6 परिचय- चटकी पटरी पर खड़ी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस

फोटो- 20 सीकेटीपी- 6 परिचय- चटकी पटरी पर खड़ी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस

Wed, 20 Mar 2019 09:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2019 09:42 PM IST
विज्ञापन
फोटो- 20 सीकेटीपी- 6 परिचय- चटकी पटरी पर खड़ी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस
चित्रकूट। झांसी- प्रयागराज रेल लाइन मार्ग शिवरामपुर के पास दो जगह से पटरी चटकी रही और रात भर यहां से ट्रेनें गुजरतीं रहीं। बुधवार की सुबह जब संपर्क क्रांति ट्रेन गुजरी और चटाक की आवाज आई तब सबको इसकी जानकारी हुई। लगभग आधे घंटे तक ट्रेन खड़ी रही इसके बाद बेहद धीमी गति से ट्रेन को सुरक्षित गुजारा गया। एक घंटे में पटरी की मरम्मत की गई।
विज्ञापन

शिवरामपुर रेलवे स्टेशन से बांदा की ओर लगभग दो किमी की दूरी पर ज्वाइंट के पास करीब एक फुट में दो जगह रेल पटरी चटकी हुई थी। इसकी जानकारी रेल प्रशासन को नहीं मिली। इस चटकी हुई पटरी से मंगलवार को रात भर कई यात्री व मालगाड़ियां गुजरती रहीं। बुधवार की सुबह हजरत निजामुद्दीन दिल्ली से मानिकपुर के लिए उत्तर प्रदेश संपर्क क्रांति एक्सप्रेस भी आ गई। ट्रेेन के पांच डिब्बे तो सकुशल निकले लेकिन जैसे ही छठवां डिब्बा निकला तो बेहद तेज आवाज में चटाक की आवाज आई। यात्रियों समेत पटरी किनारे की बस्ती के मौजूद लोगों ने टीटीई, चालक व गार्ड को इसकी जानकारी दी। तब ट्रेन को वहीं बीच में ही रोका गया। लगभग 30 मिनट तक ट्रेन मौके पर ही खड़ी रही। कई तकनीकी विशेषज्ञ मौके पर पहुंचे तब ट्रेन को धीरे- धीरे आगे बढ़ाया गया। मुख्यालय चित्रकूटधाम कर्वी के स्टेशन प्रबंधक आरएम पांडेय ने बताया कि रेल अधिकारियों ने अपनी मौजूदगी में चटकी हुई पटरी को दुरुस्त कराया। इसके बाद ही रेलवे रूट पर ट्रेनों का आवागमन शुरू कराया गया।
विज्ञापन

चटकी पटरी से रातभर गुजरती रहीं ट्रेनें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed