{"_id":"5c86a1c4bdec221418352d9a","slug":"121552327108-chitrakoot-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आचार संहिता के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आचार संहिता के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आचार संहिता के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। जिलाधिकारी विशाख जी अय्यर ने लोक सभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद कहा कि बांदा-चित्रकूट संसदीय क्षेत्र अंतर्गत आने वाले दो विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में चित्रकूट व मानिकपुर हैं। चुनाव आचार संहिता का पालन कराने के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। किसी भी दशा में नियमों का उल्लंघन नहीं होने दिया जाएगा। ऐसा होने पर कानूनी कार्रवाई होगी।
सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में विभागीय अधिकारियों, राजनैतिक दल के नेताओं से बातचीत के बाद पत्रकारों को बताया कि आचार संहिता लगने के बाद सेक्टर, जोनल, स्टेटिक मजिस्ट्रेट समेत उड़नदस्ता टीमें गठित की हैं जो लगातार जांच कर निगाह रखेंगे। टीमें लगातार भ्रमण कर होर्डिंग, बैनर, दीवार लेखन हटवा रहें हैं। किसी प्रकार के राजनैतिक कार्यक्रम के पहले अनुमति लेना अनिवार्य है। बताया कि 2014 में लोस चुनाव में 55 प्रतिशत व विधानसभा में 60 प्रतिशत रहा है। इस बार मतदान शत प्रतिशत अथवा 75 प्रतिशत तक करने का प्रयास होगा। इस मौके पर एडीएम जीपी सिंह व कोषाधिकारी कमलेश कुमार आदि मौजूद रहे।
यह है मतदेय स्थल व मतदाताओं की संख्या
चित्रकूट। 236 चित्रकूट विधानसभा में 429 मतदेय स्थल व 311 मतदान केंद्र हैं। इसी प्रकार 237 मानिकपुर विधानसभा में मतदेय स्थल 410, मतदान केन्द्र 305 हैं। वर्ष 2019 के आधार पर कुल अनुमानित जनसंख्या 5 लाख 46 हजार 648 है। मतदाताओं की संख्या में चित्रकूट विधानसभा में 3197243 पुरुष और 167258 महिलाएं हैं। कुल मतदाता 364511 हैं। इसी प्रकार मानिकपुर में पुरुष 181510 व महिलायें 151188 हैं। कुल मतदाता 332721 हैं।
विज्ञापन
दिव्यांग मतदाताओं को विशेष सुविधा
चित्रकूट। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में दिव्यांग मतदाताओं की संख्या चित्रकूट विधानसभा में 2046 पुरुष, महिलायें 1406 कुल 3452 हैं। इसी प्रकार मानिकपुर में दिव्यांग पुरुष मतदाता 1911 और महिलाएं 784 हैं। कुल 2695 दिव्यांग मतदाता हैं। इनके लिए बूथों तक पहुंचाने का इंतजाम भी किया जाएगा।
युवा मतदाताओं की संख्या
चित्रकूट। चित्रकूट जिले में 18-19 वर्ष आयु वर्ग के चित्रकूट विस में 2243 युवक व 1782 युवतियां व मानिकपुर विस में 1857 युवक, 1561 युवतियां हैं।
सभी पर लगेंगे वीवीपैट
चित्रकूट। जिले के सभी 1088 मतदान केन्द्रों में वीवीपैट लगाये जायेंगे। व्यय अनुवीक्षण एवं निवार्चन कार्यों से जुडे़ अधिकारियों की टीमें व एमसीसी कमेटी गठित की गई हैं।
50 हजार तक कैश की छूट
चित्रकूट। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 50 हजार से अधिक कैश के संबंध में जानकारी देना होगा। इस संबंध में किसी को भी निगरानी टीम परेशान नहीं करेगी। सिर्फ उसे सफाई देने का पूरा मौका दिया जाएगा। 50 हजार रुपये तक ले जाने वाले से कोई पूछताछ नहीं होगी।
शिकायत हो तो कंट्रोल रूम में दर्ज कराएं
चित्रकूट। नए मतदाता या छूटे मतदाताओं के लिए आनलाइन से लेकर बीएलओ तक अभी नाम चढ़ाने का काम कर रहे हैं। हर मतदाता अपना नाम व कार्ड का मिलान हर हाल में सूची से पहले से कर ले ताकि मतदान के लिए प्रभाव न पडे़। कमी होने पर उसमें सुधार कराएं। इस संबंध अन्य कोई भी शिकायत हो तो 1950 नंबर या कंट्रोल रूम में दर्ज कराएं।