फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   सतना एसपी के खिलाफ कांग्रेसियों का प्रदर्शन

सतना एसपी के खिलाफ कांग्रेसियों का प्रदर्शन

Sun, 10 Mar 2019 11:20 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2019 11:20 PM IST
विज्ञापन
सतना एसपी के खिलाफ कांग्रेसियों का प्रदर्शन
सतना एसपी के खिलाफ कांग्रेसियों का प्रदर्शन
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। जिले के तेल उद्यमी के जुड़वा बेटों की अपहरण के बाद हत्या मामले में सतना मप्र के पुलिस अधीक्षक व अन्य बडे़ पुलिस अधिकारियों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाकर कांग्रेस के नेताओं ने प्रदर्शन किया। मप्र में कांग्रेस की ही सरकार है लेकिन रविवार को पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष कांग्रेसी नेता डा. राजेंद्र सिंह ने सतना में धरना देकर गिरफ्तारी दी और चित्रकूट में भी कई कांग्रेसियों ने उनके धरने का समर्थन कर पुलिस अधीक्षक को हटाने की मांग की। इसके अलावा सीबीआई जांच कराने की मांग की। अपनी ही सरकार में कांग्रेस नेता डा.सिंह ने रविवार को सतना में पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के बंगले का घेराव किया। इसके बाद सड़क पर धरने पर बैठ गए और चित्रकूट के जुड़वां बच्चों की हत्या मामले में दोषी ठहराकर निलंबन की मांग की। कुछ देर बाद पुलिस टीम ने आकर उन्हें धरने से उठने को कहा लेकिन उन्होंने समर्थकों के साथ गिरफ्तारी दी। इधर चित्रकूट में भी कुछ कांग्रेसियों ने अपहरण से लेकर हत्या मामले में सतना एसपी की भूमिका पर सवाल उठाए। कहा कि बडे़ पुलिस अधिकारियों को बचाने के लिए ही एक टीआई समेत चार पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है।


पुलिस अधिकारियों की पहले दिन से लापरवाही
चित्रकूट। जुड़वा बच्चों के पिता बृजेश रावत ने रविवार बताया कि इस मामले में दोनों प्रदेश के जिलों के पुलिस अधिकारी सिर्फ दिखावटी संजीदगी दिखाते रहे। हकीकत में सर्विलांस से लेकर उनके गुप्तचर पूरी तरह फेल रहे। कई बार अपहरणकर्ताओं ने उन्हें फोन किया जिसकी तत्काल पुलिस अधिकारियों को जानकारी भी दी गई लेकिन एक भी बार उनकी लोकेशन नहीं पकड़ पाए। ऐसे में पुलिस अधिकारियों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed