फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   ग्रामीणों ने दी शहीद जवानों के परिजनों को आर्थिक सहायता

ग्रामीणों ने दी शहीद जवानों के परिजनों को आर्थिक सहायता

Mon, 18 Feb 2019 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Feb 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों ने दी शहीद जवानों के परिजनों को आर्थिक सहायता
ग्रामीणों ने दी शहीद जवानों के परिजनों को आर्थिक सहायता
विज्ञापन

चित्रकूट। पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों के परिवारों को आर्थिक सहायता देने के लिए ग्रामीण सहित कर्मचारी व शिक्षकों ने हाथ बढ़ाना शुरू कर दिया है। वही सोमवार को भी कई स्थानों पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजन किया गया।
पुलवामा में शहीद हुए जवानों के लिए सपहा गांव के ग्रामीणों ने आपस में चंदाकर 21 हजार रुपये का चेक खंड विकास अधिकारी कुलदीप सिंह पटेल को दिया। इस मौके पर गांव के प्रधान गुलाब वर्मा, लेखपाल जगनाथ सिंह, शंकर सिपाही, रामनरेश, नंदू, अर्जुन, लाला आदि मौजूद रहे। वही सफाई कर्मचारियों ने 15 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी। एडीओ पंचायत रमेश गुप्ता को सफाई कर्मचारी अशोक यादव के नेतृत्व में चेक दिया गया। सफाई कर्मचारियों ने खंड विकास कार्यालय के सभागार में श्रद्धांजलि व्यक्त कर जूलूस निकालकर पाकिस्तान का विरोध जताया।
विज्ञापन


पुतला फूंककर जताया विरोध
भौरी। पुलवामा घटना को लेकर कस्बे के युवकों ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमारान खान का पुतला फूंककर विरोध जताया। इस मौके पर आशुतोष गुप्ता, रवि गुप्ता, शिवशंकर सिंह, अंकित केसरवानी, जेपी करवरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed