फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   ब्लास्टिंग के दौरान मजदूर घायल

ब्लास्टिंग के दौरान मजदूर घायल

Mon, 03 Dec 2018 10:48 PM IST
Updated Mon, 03 Dec 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
ब्लास्टिंग के दौरान मजदूर घायल
ब्लास्टिंग के दौरान मजदूर घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। भरतकूप चौकी क्षेत्र के पहाड़ों पर ब्लास्टिंग के दौरान घटनाएं रूकने का नाम नहीं ले रहीं हैं। सोमवार गोंडा पहाड़ पर मजदूर पहरा निवासी अभिलाष पुत्र चंद्रपाल ब्लास्टिंग के लिए छेद करते समय अचानक पत्थरों पर जा गिरा जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। वहां मौजूद तीन अन्य मजदूर बाल-बाल बच गए।

गोंडा पहाड़ पर सोमवार को खदान संचालक ब्लास्ंिटग की तैयारी कर रहा था। जिसके लिए छह मजदूर मशीन से चट्टानों पर छेद कर रहे थे। इसके बाद विस्फोटक पदार्थ लगाने की तैयारी हो रही थी तभी मजदूर अभिलाष का पैर फिसला और वह पत्थरों के बीच जा गिरा। लुढ़ककर लगभग 20 फुट नीचे आ गिरा। जिससे वह घायल हो गया। जानकारी होते ही अन्य मजदूर उसे जिला अस्पताल लाए। प्राथमिक इलाज के बाद खदान मालिक उसे प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराने के लिए अपने साथ ले गए। गौरतलब है कि तीन दिन पूर्व ही बजनी पहाड़ पर ब्लास्ट़िग के दौरान विस्फोट होने पर पत्थर लगने से उड़ीसा के मजदूर गोलक बिहारी साहू की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed