{"_id":"5be85de8bdec22693f5f6a6f","slug":"121541955048-chitrakoot-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मनगरी में पर्यटक विभाग की पहल ला रही रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मनगरी में पर्यटक विभाग की पहल ला रही रंग
Updated Sun, 11 Nov 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मनगरी में पर्यटक विभाग की पहल ला रही रंग
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। धर्मनगरी में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए पर्यटन विभाग की पहल बहुत जल्द रंग लाने वाली है। यूपी-एमपी सीमा मेें भी कई स्थानों पर कार्य किया जा रहा है। कुछ निर्माण कार्य पूरे हो गए हैं। जिनका शुभारंभ इसी माह में होने वाला है।
धर्मनगरी में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए यूपी व एमपी के पर्यटक विभाग की तरफ से कई कार्य किए जा रहे हैं। जिसमें यूपी क्षेत्र में परिक्रमा मार्ग में श्रीराम सर्किट का निर्माण किया जा रहा है। जिसमें रामचरित मानस पर आधारित झांकियां बनाई जा रही है। वही रामघाट का सुंदरीकरण किया जा रहा है। कई तीर्थस्थल ऊंचे पहाड़ों में बने हुए है जहां पर रोप वे का निर्माण किया जा रहा है। जिससे श्रद्धालुओं को आसानी से चढ़ने में सहायता मिलेगी। जिसमे यूपी क्षेत्र में लक्ष्मण पहाड़ी में व एमपी क्षेत्र में हनुमानधारा में रोप वे पहाड़ में चढ़ने के लिए बनाया जा रहा है। जिनका बहुत जल्द शुभारंभ होगा। वही एमपी क्षेत्र में स्फटिक शिला, गुप्त गोदावरी, सती अनसुइया आश्रम आदि का विकास किया जा रहा है।
डीएम ने किया निरीक्षण
चित्रकूट। जिलाधिकारी विशाख जी अय्यर ने परिक्रमा मार्ग के पहाड़ पर स्थित लक्ष्मण पहाड़ी तक पहुंचने के लिए बनाए जा रहे रोपवे का निरीक्षण किया। जिसमें उन्होंने बताया कि एक घंटे में साढे़ चार सौ लोग यात्रा कर सकते हैं। इसकी ऊंचाई भिन्नता 52 मीटर है। इसमें 90 किलोवाट एसी मोटर ड्राइव पल्स गोंडोला सिस्टम लगा है। इसकी लागत करीब 12.5 करोड़ रुपये है।