{"_id":"699f3302e6ba426cf813272f4355bd5d","slug":"12-hour-light-cut-till-4th-march-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार मार्च तक होगी बारह घंटे कटौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार मार्च तक होगी बारह घंटे कटौती
ब्यूरो/अमर उजाला चित्रकूट
Updated Sat, 28 Feb 2015 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के लोगों को चार मार्च तक 12 घंटे बिजली कटौती का दंश झेलना पड़ेगा। फतेहपुर-ऊंचाहार लाइन में तकनीकी काम की वजह से शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में क्रमश: बारह-बारह घंटे कटौती की जाएगी।
विज्ञापन
बनकट उपकेंद्र के एसएसओ ब्रजमोहन पांडे ने बताया कि पनकी कंट्रोल रूम के आदेश पर शहरी और ग्रामीण इलाकों में बारह घंटे कटौती होगी।
शहरी इलाके में रात 11 बजे से छह बजे सुबह और दोपहर 12 बजे से शाम पांच बजे तक बिजली काटी जाएगी। इसी तरह ग्रामीण इलाके में छह बजे सुबह से दोपहर 12 बजे तक और फिर शाम पांच बजे से रात 11 बजे तक कटौती होगी। अवर अभियंता सुनील कुमार पटेल ने बताया कि फतेहपुर-ऊंचाहार 220 केवी ट्रांसमिशन लाइन में तकनीकी कार्य के लिए शटडाउन लिए जाने की वजह से लोगों को इस कटौती का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर न बदला तो करेंगे घेराव
चित्रकूट। बरगढ़ के डोडिया माफी ग्राम पंचायत का फुंका ट्रांसफार्मर न बदले जाने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि दो माह पहले जला ट्रांसफार्मर विभाग की लापरवाही से दुरुस्त नहीं किया जा रहा। नागेश द्विवेदी, राजू, शशि, अवधेश आदि ने बताया कि विभागीय अधिकारियों को कई बार अवगत कराया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इसके चलते सर्वाधिक परेशानी बोर्ड परीक्षार्थियों को हो रही है। लोगों ने एक सप्ताह में ट्रांसफार्मर न बदले जाने पर मुख्यालय का घेराव करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन