फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   कृषि सोसायटी व कृषि केंद्रों में उपलब्ध हों बीज-खाद

कृषि सोसायटी व कृषि केंद्रों में उपलब्ध हों बीज-खाद

Fri, 14 Jul 2017 11:22 PM IST
Updated Fri, 14 Jul 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
कृषि सोसायटी व कृषि केंद्रों में उपलब्ध हों बीज-खाद
कृषि सोसाइटी व कृषि केंद्रों में उपलब्ध हों बीज-खाद
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट । भारतीय किसान यूनियन हरपाल गुट के कार्यकर्ताओं ने मुख्यालय में प्रदर्शन कर किसानों की समस्या को लेकर प्रधानमंत्री को संबोधित 12 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।

कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन के दौरान यूनियन के जिलाध्यक्ष गज्जू प्रसाद फौजी ने कहा कि कृषकों को समय से पूर्व क्षेत्रीय सोसाइटियों एवं बुंदेलखंड पैकेज से क्षेत्र में मंडियों द्वारा स्थापित स्थापना केंद्रों से कृषकों को खाद व बीज उपलब्ध कराया जाए। किसानों को बिजली डीजल सस्ती दर पर उपलब्ध कराया जाए। सिंचाई के लिए अधिक से अधिक ट्यूबवेल लगाए जाए। गांवों को जिला मुुख्यालय की सड़कों से जोड़ा जाए। बागे नदी के भदावल व कुल्लूखेड़ा पर पुल का निर्माण किया जाए। गांव सभा की जमीन पर किए गए अवैध कब्जों को हटाया जाए। गांवों में नाले नालियों के निर्माण कर कीट नाशक दवाओं का छिड़काव किया जाए। इस मौके पर बृजराज, हरवंश सिंह राजपूत, सुरेश चंद्र, हरगोविंद्र कुशवाहा, प्रेमनारायण, उदयभान, मथुरा प्रसाद, राम सुंदुर वर्मा, रानी, आरती विजय लक्ष्मी, मानकुंवर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

:- किसानों की समस्या को लेकर प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed