फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   ग्रामोदय मेला व ग्राम कुंभ की तैयारियां जोरों पर

ग्रामोदय मेला व ग्राम कुंभ की तैयारियां जोरों पर

Tue, 19 Feb 2019 12:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Feb 2019 12:37 AM IST
विज्ञापन
ग्रामोदय मेला व ग्राम कुंभ की तैयारियां जोरों पर
ग्रामोदय मेला व ग्राम कुंभ की तैयारियां जोरों पर
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। भारत रत्न नानाजी देशमुख की पुण्यतिथि पर दीनदयाल शोध संस्थान के चार दिवसीय ग्रामोदय मेला व ग्राम कुंभ का आयोजन (24 से 27 फरवरी) तक किया जा रहा है। जिसमें राष्ट्रपति से लेकर कई राज्यों के राज्यपाल, मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री शामिल हो सकते हैं। स्फटिक शिला के पास स्थित सुरेंद्र पाल ग्रामोदय विद्यालय खेल प्रांगण में होने वाले इस मेले में देश की विरासत, प्रगति, विकास एवं संस्कृति को प्रदर्शित करने वाली अनेक प्रदर्शनी, ग्राम्यविकास मॉडल, सेमीनार, साहित्य एवं बौद्धिक प्रतियोगितायें होंगी। जिसमें भारत सरकार एवं विभिन्न प्रदेश सरकारों, निजी क्षेत्र के विभिन्न विभागों एवं लघु कुटीर उद्योगों के द्वारा आमजन के लिए ग्रामीण भारत की भी प्रदर्शनी लगेगी।

सोमवार उद्यमिता विद्यापीठ के सभागार में तैयारी को लेकर बैठक में संगठन सचिव अभय महाजन ने बताया कि ग्रामोदय मेला में हरियाणा के बूढ़ाखेरा गांव के रामनरेश बेनीवाल का मुर्राह नस्ल का 21 करोड़ का भैंसा सुल्तान साथ ही गिरि एवं शाहीवाल नस्ल के दो नंदी तथा 2 गायें भी आकर्षण का केंद्र रहेगे। मेले में भारत के राष्ट्रपति एवं भारत सरकार के विभिन्न विभागों के मंत्रियों कई प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों तथा विभिन्न प्रदेशों के राज्यपाल को आमंत्रित किया गया है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह भैया जी जोशी, मप्र की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल समापन समारोह में सिरकत करेंगे। राज्यसभा के उपसभापति हरबंश एवं उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के अतिरिक्त कई केन्द्रीय मंत्री व उद्योगपति शिरकत करेंगे। मेेले में आदिवासी कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से लगभग 150 लोगों का समूह अपनी संस्कृति एवं सभ्यता का प्रदर्शन करेगें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed