{"_id":"5c0410f0bdec2241a43f8ce8","slug":"111543770352-chitrakoot-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भदोही ने रींवा को आसानी से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भदोही ने रींवा को आसानी से हराया
Updated Sun, 02 Dec 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिकेट प्रतियोगिता में भदोही ने रीवा को हराया
चित्रकूट। अंतर्राज्यीय चित्रकूट चैलेंज कप क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच में भदोही ने रींवा को 64 रन से हरा दिया। रविवार शहर के स्टेडियम में अंतर्राज्यीय चित्रकूट चैलेंज कप का शुभारंभ हुआ। सांसद भैरोप्रसाद मिश्र, विधायक आरके सिंह पटेल व नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता ने टूर्नामेंट का शुभारंभ कर दोनों टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भदोही के बल्लेबाजों ने शानदार बैटिंग की। एमएस सैफान के 52 गेंद में 53 रन की बदौलत पूरी टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोहर 182 रन बनाए। जवाब में रींवा की शुरुआत कमजोर रही लेकिन मध्यक्रम के बल्लेबाजों ने अच्छा संघर्ष किया। निर्धारित ओवर तक पूरी टीम सिर्फ 118 रन ही बना सकी। चित्रकूट एकादश व बिहार के बीच खेला जाएगा। इस मौके पर अपर एसपी बलवंत चौधरी, सीओ रजनीश कुमार, अशोक गुप्ता, पंकज अग्रवाल, कमलेश कुमार, इं.गुरु प्रसाद, सूर्यप्रकाश, शानू गुप्ता, राहुल गुप्ता, सर्वेश सिंहा, शुभम धतुरहा, इस्माइल, राजेश सोनी, अशोक, मोसिन अली व हबीब आदि मौजूद रहे।