फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   दावे की खुली पोल, पांच नए डायरिया पीड़ित भर्ती

दावे की खुली पोल, पांच नए डायरिया पीड़ित भर्ती

Mon, 12 Jun 2017 07:23 PM IST
Updated Mon, 12 Jun 2017 07:23 PM IST
विज्ञापन
दावे की खुली पोल, पांच नए डायरिया पीड़ित भर्ती
दावे की खुली पोल, पांच नए डायरिया पीड़ित भर्ती
विज्ञापन

:- कुंजनपुरवा में फैले डायरिया का मामला
अमर उजाला ब्यूरो फालोअप
चित्रकूट। डायरिया प्रभावित पुरवा में बीमार लोगों की हालत में सुधार हो न हो लेकिन स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि अब स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है जबकि सच्चाई इसके कुछ विपरीत दिखती है। मुख्यालय से सटे कुुंजनपुरवा में फैले डायरिया के प्रकोप का सोमवार को खास सुधार नहीं दिखाई पड़ा। पांच नए मरीज जिला अस्पताल पहुंचे जबकि पुरवा पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दावा किया कि किसी की हालत गंभीर नहीं है।
गौरतलब है कि शनिवार को इस पुरवा के दो दर्जन डायरिया प्र्रभावित लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया तो पूरे स्वास्थ्य विभाग में हडकंप मच गया। आनन फानन में सीएमओ स्वास्थ्य टीम लेकर मौके पर पहुंचे और प्रभावित लोगों का इलाज शुरू कराया। पुरवा में एक दर्जन अन्य भी डायरिया पीड़ित मिले थे। दो दिन से पुरवा में स्वास्थ्य टीम ने जाकर प्रभावितों का इलाज कर सोमवार को दावा किया कि अब पुरवा में किसी रोगी को खतरे जैसी संभावना नहीं है। डायरिया पूरी तरह नियंत्रित है। इसके बाद दोपहर को ही इसी पुरवा के पांच अन्य ग्रामीण जिला अस्पताल पहुंच गए तो स्वास्थ्य टीम के दावे की पोल खुल गई।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में विनय कुमार पुत्र नत्थू और लाली देवी पुत्री शंकर को डायरिया प्रभावित होने पर भर्ती कराया गया है। इसके अलावा भौंरी के कुंजबिहारी पुत्र मौनी और उसके दो साल के पुत्र ओमप्रकाश व 10 साल की पुत्री रूबी को भी भर्ती कराया गया। कुंजबिहारी ने बताया कि वह भी निमंत्रण में दो दिन पूर्व रिश्तेदार के घर कुंजनपुरवा गया था। वहां से लौटने के बाद से परिवार डायरिया से पीड़ित है। दो दिन तक आसपास के डाक्टरों से इलाज कराया इसके बाद अब जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------इनसेट
स्वच्छ पानी की समस्या
चित्रकूट। पुरवा के रामकेश व लालसिंह ने बताया कि दो दिन से तो पानी भरे व गंदगी वाले स्थानों पर दवा का छिड़काव कराया गया लेकिन पहले कभी सफाई कर्मी नहंी आता था। जिससे लगातार गंदगी बढ़ती गई। इसके अलावा कई बार हैंडपंप के प्रदूषित पानी की शिकायत की लेकिन इसे रिबोर कराने का प्रयास नहीं किया गया। पुरवा में स्वच्छ पानी की समस्या है जिसके कारण डायरिया फैला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed