फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   हम किसी से कम नहीं

हम किसी से कम नहीं

Sat, 10 Jun 2017 11:59 PM IST
Updated Sat, 10 Jun 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
हम किसी से कम नहीं
हम किसी से कम नहीं
विज्ञापन

:- व्यावसायिक परीक्षा में ग्रामीण क्षेत्र के कालेजों को सफलता
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। जिले में ग्रामीण क्षेत्र के कालेजों में पढ़ने वाले छात्र भी किसी से कम नहीं हैं। यह बात शुक्रवार को श्रीहरि मोहन सिंह इंटर कॉलेज बछरन ने की किसान की बेटी छात्रा कृति पांडेय ने इंटर की परीक्षा में जिले में प्रथम स्थान पाकर साबित किया है। इसी क्रम में व्यावसायिक शिक्षा के इंटर के परिणाम पर नजर डालें तो टाप टेन में छह छात्र ग्रामीण क्षेत्र के ही कॉलेज के शामिल हैं।

गौरतलब है कि शहर में कई स्कूल खुले हुए है जो पढ़ाई के नाम पर अभिभावकों से अच्छी खासी फीस वसूलते हैं। इसके साथ दावे करते है कि उनके यहां छात्र-छात्राओं के पढ़ाने के लिए सभी सुविधाएं हैं लेकिन जब हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड का परीक्षा परिणाम सामने आया तो उनकी पोल खुल गई। जब कि ग्रामीण क्षेत्र के कॉलेज की छात्रा ने कालेज में प्रथम स्थान पाया। बीते साल भी नादिन गांव के कॉलेज की छात्रा ने जिले में प्रथम स्थान पाया था। इस साल के परिणाम में टाप टेन वाले ज्यादातर छात्रों का इतिहास ग्रामीण क्षेत्र से ही है।
विज्ञापन

------------------
इंटरमीडिएट में व्यावसायिक शिक्षा विषय पर टॉप करने वाले छात्र-छात्राएं-
--------------
1- सीतादेवी- 870 तुलसी इंटर कॉलेज
2- प्रतीक्षा देवी- 821 तुलसी इंटर कॉलेज
3- अर्चना देवी 801 नाथूराम इंटर कालेज
4-सोमकु मारी 800 एसआर केपी इंटर कॉलेज
5- रोहित कुमार 798 कृषक इंटर कॉलेज
6 -कौशल्या देवी 798 एसआर केपी कॉलेज
7- रूपम 798 एसआर केपी कॉलेज
8- नीलम 796 तुलसी इंटर कॉलेज
9- प्रियंका सिंह 792, कॉलेज- एसएन राम इंटर कॉलेज
10- साधना सिंह 791श्रीगंगा प्रसाद जनसेवा इंटर कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed