फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   109 villagers of Pidra village were martyred for the country's independence

देश के आजादी के लिए पिड़रा गांव के 109 ग्रामीण शहीद हो गए

Sat, 25 Jan 2020 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
109 villagers of Pidra village were martyred for the country's independence
फोटो- 4- जिले की सीमा पर स्थित इटवां मारकुंडी के पास पिंडरा मप्र के चौराहे पर लगा शहीदों के नाम का एत - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। देश की आजादी के लिए 1857 मेें मेरठ शहर में हुई क्रांति का असर चित्रकूट जिले के मप्र सीमा अंतर्गत पिंडरा गांव में भी पड़ा था। जिसमें अंग्रेजों के खिलाफ ग्रामीणों ने विद्रोह किया था। इसमें 109 ग्रामीण शहीद हो गये थे। इस बात का जिक्र ब्रिटिश लेखक पेर्टिकएंगिल ने एक अक्तूबर 1857 में न्यूयार्क टाइम्स अखबार लेख में किया था। जिसमेें यह भी लिखा था विद्रोह के समय सभी ग्रामीणों के घरों को जला दिया गया था। आज भी पिंडरा गांव के पास चित्रकूट सतना जाने वाली प्रमुख सड़क के चौराहे में स्तंभ लगा है। सिमें घटना के जिक्र के साथ ही उसमें शहीदों के नाम अंकित हैं।
विज्ञापन

चित्रकूट जिले के मानिकपुर तहसील अंतर्गत मारकुंडी जंगल की सीमा से लगे कुछ ही किमी की दूरी पर मप्र क्षेत्र में पिंड़रा गांव (जिला सतना) है। जब मेरठ शहर में 1857 में मंगल पांडेय ने देश की आजादी के लिए विद्रोह किया था। तो उसके बाद इसका असर चित्रकूट की सीमा से सटे गांवों में भी हुआ था। पिंडरा के भरत कुंवर अमर बहादुर सिंह व ठा. रणपत के नेतृत्व में अंग्रेजों के खिलाफ ग्रामीणों ने विद्रोह कि या गया। इसमें पिंडरा गांव के 109 ग्रामीण शहीद हो गए थे। इस बात का जिक्र ब्रिटिश के लेखक पेर्र्टिक एंगिल ने न्यूयार्क टाइम्स अखबार में 1858 में जिक्र किया था। आज भी पिंडरा गांव के पास स्तंभ चित्रकूट सतना जाने वाली प्रमुख सड़क में बने चौराहे में लगा हैं। इस स्तंभ शहीद हुए ग्रामीणों के नाम भी अंकित हैं।
विज्ञापन

ये हुए थे शहीद
चित्रकूट। शहीद होने वाले पिंडरा गांव के भारत कुंवर बहादुर सिंह, डा. रणपत सिंह, बाबू राम बहेलिया, धाकर बहेलिया, पं अयोध्या प्रसाद, हनुमान प्रसाद भूमिहार, सरजू बहेलिया, पूरन बहेलिया, विरजू बहेलिया, शंकर सोनी, नारायण, विशाल बहेलिया, हनुमान प्रसाद, बुद्धि काक्षी, कुंज बाबू, रंजीत पिंडारी आदि प्रमुख थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed