{"_id":"6a2eec6e888c613462044a19","slug":"1084-patients-treated-at-the-chief-ministers-arogya-mela-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1003-132447-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: मुख्यमंत्री आरोग्य मेला में 1084 मरीजों का हुआ इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: मुख्यमंत्री आरोग्य मेला में 1084 मरीजों का हुआ इलाज
विज्ञापन
फोटो 14 सीकेटीपी 24 टिकरा पीएचसी में मरीज को देखते डॉक्टर। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट/मऊ। मुख्यमंत्री आरोग्य मेला में रविवार को सभी 29 पीएचसी में 1084 मरीजाें का इलाज किया गया। वहीं मऊ ब्लॉक सभागार में आयोजित जन स्वास्थ्य मेले में 70 लोगों की जांच कर दवाएं दी गईं। साथ ही योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी गई।
मुख्यमंत्री आरोग्य मेला में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ऐंचवारा में 30 मरीजों का डॉ शैलेंद्र गौरव ने इलाज किया। वहां के फार्मासिस्ट अरविंद द्विवेदी की अमावस्या मेला में ड्यूटी लगी होने के कारण वह नहीं थे। इसी तरह बछरन में 42, बगदरी में 30, टिकरा में 53, अर्बन पीएचसी में 34, मारकुंडी में 35, छीबो में 40, लोहदा व सरधुवा में 50-50 मरीजों का इलाज किया गया। इसी तरह सभी पीएचसी में 1084 मरीजों का इलाज किया गया। सीएमओ डॉ महेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि सभी पीएचसी का अधिकारियों ने निरीक्षण किया है। सभी जगहाें पर डॉक्टर मिले हैं। इसी तरह मऊ में आयोजित जन स्वास्थ्य मेला में लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए। 70 लोगों की जांच कर दवा वितरित किया। इस मौके खंड विकास अधिकारी संजय पांडेय, सीएचसी अधीक्षक मोहम्मद हारून व स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद रही।