{"_id":"5c84067cbdec221461124f4f","slug":"101552156284-chitrakoot-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम की नगरी में श्रीकृष्ण-राधा ने खेली लठ्ठमार व फूलों की होली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम की नगरी में श्रीकृष्ण-राधा ने खेली लठ्ठमार व फूलों की होली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राम की नगरी में श्रीकृष्ण-राधा ने खेली होली
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। प्रभु श्रीराम की तपोभूमि पर चल रहे राष्ट्रीय रामायण मेला कार्यक्रम का समापन जब हुआ तो लगा फाल्गुन माह की होली खेली जा रही है। पूरा पंडाल भगवान राधा कृष्ण व गोपियों के साथ खेली जा रही फूलों की होली में भागीदार बन रहे थे। इसके अलावा वृंदावन की टीम ने भगवान श्रीकृष्ण की रासलीला का भी मंचन कर दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया।
राष्ट्रीय रामायण मेला में वृंदावन की टीम ने अंतिम दिन फूलों व लट्ठमार होली खेल कार्यक्रम प्रस्तुत किया। जिसमें कलाकारों ने फूल के माध्यम से जमकर होली खेली। भगवान श्रीकृष्ण को गोपिकाओं ने फूलों की पंखुडिय़ों से स्नान कराया। गोपिकाओं ने कलाकारों पर रंग डालकर जमकर लट्ट चलाया। रामायण मेला परिसर होली के पर्व आने से पहले ही ऐसा प्रतीत हो रहा था कि मानो होली का पर्व आ गया हो। इस मौके पर रामायण मेला के कार्यकारी सदस्य गोपाल कृष्ण करवरिया, करूण शंकर द्विवेदी आदि मौजूद रहे। वृंदावन से आए पं. देवकीनंदन शर्मा के नेतृत्व में ब्रज रासलीला संस्थान के कलाकारों ने होली लीला की मनोहारी प्रस्तुति देकर रामायण मेला के इस सत्र का समापन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में रामायण मेला के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश कुमार करवरिया, भालेन्दु सिंह , प्रद्युम्न कुमार दुबे (लालू भैया) आदि मौजूद रहे।