फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   कार में टक्कर लगते ही भाजपा नेत्री का फूटा गुस्सा

कार में टक्कर लगते ही भाजपा नेत्री का फूटा गुस्सा

Mon, 13 Aug 2018 10:36 PM IST
Updated Mon, 13 Aug 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
कार में टक्कर लगते ही भाजपा नेत्री का फूटा गुस्सा
कार में टक्कर लगते ही भाजपा नेत्री का फूटा गुस्सा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। सीतापुर चौकी क्षेत्र के यूपीटी बंगल के सामने बेकाबूू ट्रक ने भाजपा नेत्री की कार में टक्कर मार दी। इससे किसी को चोट नहीं आई लेकिन कार को काफी नुकसान हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जब कार व ट्रक को हटवाने का प्रयास किया तो भाजपा नेत्री का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उन्होंने पुलिसकर्मियों पर रिश्वत लेकर नो इंट्री वाले इलाके में बड़े वाहन गुजारने का आरोप लगा दिया। इसे लेकर दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक होती रही।

सोमवार मझगवां सतना मप्र की महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष राजेश्वरी द्विवेदी कार से चित्रकूट कर्वी की ओर आ रहीं थीं। यूपीटी के पास सावन के सोमवार के कारण काफी भीड़ होने से कार रोकनी पड़ी। इसी बीच पीछे से ट्रक की टक्कर से कार का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। बस इसके बाद कार से उतरी भाजपा नेत्री का गुस्सा देखते ही बना। पहले ट्रक वाले को फिर पुलिस को खरी खरी सुनाई। सीतापुर चौकी पुलिस पर रिश्वत लेकर भारी वाहन बिना समय गुजारने का आरोप मढ़ दिया। इतना सुनते ही वहां मौजूद सीतापुर चौकी प्रभारी केशरी प्रसाद ने विरोध किया। किसी तरह दोनों पक्षों में समझौता कराया गया। इस दौरान लगभग आधे घंटे तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed