फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   किसानों को बकाया मुआवजा दिलाने की अवाज उठाई

किसानों को बकाया मुआवजा दिलाने की अवाज उठाई

Fri, 14 Jul 2017 11:23 PM IST
Updated Fri, 14 Jul 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
किसानों को बकाया मुआवजा दिलाने की अवाज उठाई
विधानसभा में उठा चित्रकूट के विकास का मुद्दा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। सदर विधायक ने विधानसभा में किसानों से जुड़े मामले उठाकर सरकार से अन्ना प्रथा पर रोक लगवाने और जल्द कर्ज माफ कराने की बात की। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार के बजट में बुंदेलखंड समेत चित्रकूट को कई योजनाएं दिए जाने पर खुशी जताई। जिले में ओलावृष्टि व अतिवृष्टि के मुआवजे का बकाया पात्र किसानों को जल्द बटवाने की मांग की है।
भाजपा के सदर विधायक चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने शुक्रवार को विधानसभा में चित्रकूट क्षेत्र से जुड़ी कई समस्याआें को उठाकर उनका समाधान कराने की मांग की। उन्होंने पहले बजट में चित्रकूट धार्मिक स्थल के विकास के लिए कई योजनाएं मंजूर करने पर सरकार का अभार जताया। कहा कि बीते कई सालों से इस क्षेत्र में सूखा पड़ रहा है। जिससे किसान सर्वाधिक प्रभावित हैं। इसके बाद अन्ना प्रथा से किसानों के सामने नई समस्या खड़ी हो गई है। पूर्ववर्ती सरकारों ने किसान व अन्ना प्रथा को रोकने के लिए ठोस योजनाएं लागू नहीं की। जिससे अब यह समस्या विकराल हो गई है। भाजपा सरकार ने किसानों का कर्ज माफ करने की घोषणा कर दी है। जल्द इसे अमलीजामा पहनाया जाए तो बुंदेलखंड क्षेत्र के किसानों को लाभ होगा और अगली खेती करने में मदद मिलेगी। उन्होंने पिछली सरकार के कार्यकाल में जिन किसानाें का मुआवजा नहीं बटा है उसे जल्द बटवाने की मांग की। साथ ही शासन से मुआवजे की शेष राशि आवंटित कराने को कहा है।
विज्ञापन

सदर विधायक ने विधानसभा में कहा कि स्वच्छ भारत योजना के अंतर्गत जिले के कई गांव को ओडीएफ की श्रेणी में पहुंचाने का प्रयास तेजी से जारी है। अवैध खनन पर रोक लगाने के साथ ही गुंडा टैक्स पर भी कड़ाई से रोक लगाने के प्रयास कराए जाए। पेयजल समस्या को लेक र नलकूप व हैंडपंप जरूरतमंदों के गांवों में जल्द लगवाए जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

:- केंद्र व प्रदेश सरकार के बजट को सदर विधायक ने सराहा
:- अन्ना प्रथा व पेयजल समस्या का समाधान कराने की मांग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed