फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   10 to 12 hours electricity in 60 villages

60 गांवों में दस से 12 घंटे बिजली

Thu, 02 Jun 2022 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
10 to 12 hours electricity in 60 villages
60 गांवों में दस से 12 घंटे बिजली
विज्ञापन

भीषण गर्मी में लोग परेशान,
संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। तीन दिन पहले आंधी और बारिश के कारण पटरी से उतरी ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति में गुरुवार को भी कोई सुधार नहीं हो पाया है। भरतकूप, पहाड़ी सहित मानिकपुर व मऊ क्षेत्र के लगभग 60 गांवों बिजली में अभी भी दस से 12 घंटे बिजली मिल रही है। इससे यहां के निवासी परेशान हैं।

जिले में तीन दिन पहले आई आंधी से कई स्थानों पर तार टूट गए थे। भरतकूप क्षेत्र के रौली कल्याणपुर, भैसोंधा, मानपुर, सिलखोरी, रसिन, शिवरापुर क्षेत्र के बंदरकोल, बालापुर माफी, पथरौड़ी, पहाड़ी क्षेत्र के प्रसिद्धपुर, बरद्वारा, लोहदा, पनौटी, बछरन, रगौली, मानिकपुर क्षेत्र के टिकरिया, किहुनिया,कुसमा, रानीपुर, गौतमपुर, बड़ी मडैयन, उडक़ी, उमरी, पटा सहित बरगढ़ व मऊ क्षेत्र के गांवों में बिजली की आपूर्ति सुधर नहीं रही। भरतकूप कस्बे के व्यापारी रामबाबू गुप्ता, कल्लू गुप्ता, बरद्वारा गांव के राजेश द्विवेदी, किहुनिया के भोला द्विवेदी ने बताया कि तीन दिन से बिजली कटौती ज्यादा हो गई है।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता रामस्वरूप वर्मा ने बताया कि बिजली की आपूर्ति सभी गांवों मेें की जा रही है। उपकरण खराब होने पर ही कटौती होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed