{"_id":"991d8b9b941a3ce3d214d96563c36f58","slug":"10-senior-cityzen-will-go-to-haridwar-and-rishikesh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस वरिष्ठ नागरिक जाएंगे हरिद्वार और ऋषिकेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस वरिष्ठ नागरिक जाएंगे हरिद्वार और ऋषिकेश
ब्यूरो/अमर उजाला चित्रकूट।
Updated Mon, 02 Mar 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शासकीय व्यय पर लखनऊ से हरिद्वार और ऋषिकेश की यात्रा पर जाने वाले दस वरिष्ठ नागरिकों का चयन हो गया है। इसके लिए शासन से स्वीकृति मिल गई है। ये जानकारी जिलाधिकारी नीलम अहलावत ने दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि धर्मार्थ कार्य विभाग उप्र शासन द्वारा शासकीय व्यय पर हरिद्वार एवं ऋषिकेश की समाजवादी श्रवण यात्रा योजना के तहत तीर्थयात्रा कराई जानी है। इस संबंध में जिले के वरिष्ठ और मूल निवासियों से आवेदन पत्र मांगे गए थे।
विज्ञापन
जिसके सापेक्ष बाबादीन निवासी ग्राम जरिहा तहसील कर्वी, भागीरथी निवासी शंकर बाजार, चुन्नीलाल अग्रहरि निवासी गोकुलपुरी, अमरीक सिंह निवासी कोटा करौंदा तहसील मानिकपुर, भगवान सहाय निवासी कोटा करौंदा, नरेंद्र कुमार श्रीवास्तव निवासी भरतपुरी, शिवप्रकाश सिंह ग्राम बाबूपुर, भगवानदास निवासी शंकर बाजार कर्वी, गायत्री देवी पत्नी भगवानदास मोहल्ला शंकर बाजार और धीरज सिंह मोहल्ला दीपक टाकीज के पीछे कर्वी ने आवेदन किया था।
विज्ञापन
जिन्हें शासन को स्वीकृति के लिए भेजा गया था। डीएम ने बताया कि इनकी तीर्थयात्रा के लिए शासन से अनुमोदन प्राप्त हो चुका है। ये लोग लखनऊ से नौ मार्च को यात्रा करेंगे। जिलाधिकारी ने इन सभी की मंगलमय यात्रा की कामना की है।