फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   10 karod se hoga dharmanagaree chitrakoot ka kaayaakalp

10 करोड़ से होगा धर्मनगरी चित्रकूट का कायाकल्प

Mon, 13 Jul 2020 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
10 karod se hoga dharmanagaree chitrakoot ka kaayaakalp
धर्मनगरी में रामघाट से हनुमानधारा मार्ग पर प्रस्तावित स्वागत द्वार व सड़क का नक्शा। - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। धर्मनगरी चित्रकूट का दस करोड़ रुपये से कायाकल्प होगा। जगह-जगह स्वागत द्वार बनेंगे। यह मंदिर की आकृति की तर्ज पर होंगे। फोरलेन सड़क के डिवाइडर के दोनों ओर फूल-पौधे लगाए जाएंगे। मप्र शासन ने कायाकल्प के लिए दस करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं।
विज्ञापन

कलक्टर अजय कटेसरिया के मुताबिक नगर परिषद की ओर से चित्रकूट में 10 करोड़ रुपये की लागत से 21 विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इनमें परिक्रमा मार्ग और हनुमान धारा में सभी सुविधाओं से युक्त विश्राम गृह का निर्माण पूर्ण हो चुका है। नगर परिषद के सीएमओ रमाकांत शुक्ला ने बताया कि धर्मनगरी में दो दर्जन कार्य प्रगति पर हैं। इनमें चौराहों का सुंदरीकरण, धार्मिक स्थल पर हाईमास्ट, स्ट्रीट लाइट और सड़क निर्माण के काम शामिल हैं। उन्होंने बताया कि गुप्त गोदावरी तिराहे पर देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए 55 लाख रुपये की लागत से प्रवेश द्वार का निर्माण कराया जाएगा। यह आकर्षण का केंद्र होगा। धार्मिक नगरी पहुंचने के मार्ग जीर्णशीर्ण हैं। इससे श्रद्धालुओं को दिक्कत होती है। ऐसे में ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों के मार्गों को चिह्नित कर बेहतर किया जाएगा। इन्हें मुख्य मार्गों से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

हनुमान धारा मार्ग का होगा चौड़ीकरण
धर्मनगरी के कायाकल्प के तहत मंदाकिनी पुल से हनुमान धारा तिराहे तक सड़क का चौड़ीकरण होगा। इससे जाम से मुक्ति मिलेगी। सती अनुसुइया आश्रम तिराहा, गोदावरी तिराहा और मोहकमगढ़ तिराहे पर हाईमास्ट लाइट लगाने का काम हो रहा है। इससे रात को चौराहे जगमग रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed