फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Youth presented traditional games in the arena

Chandauli News: युवाओं ने अखाड़े में पेश किए पारंपरिक खेल

Tue, 19 Aug 2025 12:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Youth presented traditional games in the arena
शहाबगंज के बड़ागांव में करतब दिखाते कलाकार। संवाद - फोटो : mathura
शहाबगंज । बड़गावां में मुहर्रम के चालीसवां पर अंजुमन गरीब नवाज कमेटी की तरफ से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सोमवार को चेहल्लुम का आयोजन किया गया। नसीरपुर व कैमूर भभुआं बिहार के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर हैरतअंगेज खेल दिखाए ।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह ने फीता काटकर व अखाड़े के उस्तादों को साफा बांधकर खेल का शुभारंभ कराया। उन्होंने कहा कि अखाड़ा केवल खेल ही नहीं बल्कि हमारी संस्कृति और भाईचारे की पहचान है। जिसे नई पीढ़ी संजोए हुए है। युवाओं के करतबों ने यह जता दिया कि यह खेल केवल ताकत नहीं बल्कि अनुशासन और परंपरा की निशानी है। वहीं अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष जमील अहमद ने कहा कि यह केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि गांव की पहचान और पीढ़ियों को जोड़ने वाली कड़ी है। प्रतियोगिता में रविवार की रात को अंजुमन सदाए हक अहले सुन्नत कटेसर,अंजुमन गुलजारे पंजतन पाक डिग्घी व अंजुमन तस्नाए हुसैनी सोहदवार ने चौक पर नौहा खानी कर खिराजे अकीदत पेश किया।
विज्ञापन

सोमवार को दिन में अंजुमन हैदरिया नसीरपुर पट्टन अलीनगर, अंजुमन गौसिया कमेटी केरायगांव व अंजुमन नूरी नौजवां सरैया कैमूर भभुआं बिहार की टीम ने लकड़ी,बनेठी,बंदिश,बाना, झूमर आदि औजारों से कला का प्रदर्शन किया। इस दौरान मुख्य रूप से पूर्व जिला पंचायत सदस्य डा. प्रदीप मौर्य, ग्राम प्रधान गुलफाम अहमद मिक्कू,अध्यक्ष महताब अहमद, अल्तजा हुसैन, राकिब, अनीज, हरिलाल, नसीब खां, सलाहुद्दीन, साबिर, आमिर,आकिब आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed