{"_id":"66cefc58265c2f31c80edf6e","slug":"youth-murdered-by-crushing-head-missing-for-five-days-body-was-covered-with-stone-last-reel-goes-viral-2024-08-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: सिर कूचकर 'सिपाही' की हत्या, पांच दिन से था लापता, पत्थर से ढकी गई थी लाश; आखिरी रील वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: सिर कूचकर 'सिपाही' की हत्या, पांच दिन से था लापता, पत्थर से ढकी गई थी लाश; आखिरी रील वायरल
Wed, 28 Aug 2024 04:01 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Wed, 28 Aug 2024 04:01 PM IST
सार
Chandauli News: युवक की लाश मिलने की सूचना पाकर मौके पर चकरघट्टा थाने की पुलिस भी पहुंच गई। आसपास के लोगों से पूछताछ पर युवक की पहचान हो गई। वह पांच दिन से लापता था। बुधवार को उसकी लाश मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
लाश मिलने की सूचना के बाद मौके पर पड़ताल करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंदौली के चकरघट्टा थाना क्षेत्र के धनकुंवारी मार्ग पर स्थित मगरही के पास खजूरोनाला जाने वाले रास्ते पर बुधवार सुबह पांच दिन से रहस्यमय ढंग से लापता युवक का शव मिला।
विज्ञापन
मृतक की पहचान नौगढ़ थाना क्षेत्र के बाघी पंचायत के कोठी घाट निवासी राम औतार उर्फ सिपाही (19) के रूप में हुई है, जो कक्षा 11 का छात्र था। राम औतार 24 अगस्त को अपने दोस्त प्रदीप निषाद के साथ घर से निकला था और नौगढ़ बाजार से अचानक गायब हो गया था।
विज्ञापन
बुधवार को उसका शव चिकनी पहाड़ी के (डीह बाबा) बजनवा जंगल में पाया गया। हत्या करने के बाद उसके सिर और चेहरे को पत्थरों से कुचलकर ढक दिया गया था। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई, जांच शुरू कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है। खबर लिखे जाने तक जंगल में अन्य सुराग तलाशने की कोशिश की जा रही थी, लेकिन अभी तक कोई ठोस सबूत नहीं मिला थी। मृतक की पहचान कोठी घाट निवासी महेंद्र साहनी ने की, जिसके बाद शव को मोर्चरी भेज दिया गया।
पुलिस क्षेत्राधिकारी कृष्ण मुरारी शर्मा ने बताया कि राम औतार की गुमशुदगी की रिपोर्ट दो दिन पहले नौगढ़ थाने में दर्ज की गई थी। अब उसका शव जंगल में मिलने के बाद पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है।
इंस्टाग्राम के लिए बनाई थी रील
राम औतार ने लापता होने से पहले कहुअवाघाट के पुल पर खड़े होकर इंस्टाग्राम के लिए एक रील बनाई थी। यह रील उसके लापता होने से पहले की अंतिम गतिविधियों में से एक मानी जा रही है। रील बनाने के पांच दिन बाद उसका शव जंगल में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि क्या इस रील और उसकी हत्या के बीच कोई संबंध हो सकता है।
राम औतार ने लापता होने से पहले कहुअवाघाट के पुल पर खड़े होकर इंस्टाग्राम के लिए एक रील बनाई थी। यह रील उसके लापता होने से पहले की अंतिम गतिविधियों में से एक मानी जा रही है। रील बनाने के पांच दिन बाद उसका शव जंगल में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि क्या इस रील और उसकी हत्या के बीच कोई संबंध हो सकता है।