फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Youth injured by stabbing while playing Ludo

लूडो खेलने के दौरान युवक को चाकू मारकर किया घायल

Fri, 24 Apr 2020 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Youth injured by stabbing while playing Ludo
लूडो खेलने के दौरान युवक को चाकू मारकर किया घायल
विज्ञापन

विवाद के बाद साथी ने किया हमला
संवाद न्यूज एजेंसी
धानापुर। थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में बृहस्पतिवार की शाम लूडो खेलने के दौरान पासा चलने को लेकर उपजे विवाद में एक युवक ने अपने ही साथी पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में घायल युवक को आनन-फानन में परिवार वालों ने सीएचसी में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर देख चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं पीड़ित पक्ष से मिली तहरीर के आधार पर नामजद मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गई है।

धानापुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव निवासी छोटू राम (18) और नागेंद्र राम बृहस्पतिवार की शाम लगभग पांच बजे लूडो खेल रहे थे। इस दौरान पासा चलने को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना अधिक बढ़ गया कि छोटू ने नागेंद्र के पेट में चाकू मार दिया और मौके से फरार हो गया। चाकू लगने से घायल नागेंद्र लहूलुहान होकर वहीं गिर गया। घटना की जानकारी होते ही आनन-फानन में परिवार के लोग उपचार के लिए उसे धानापुर स्थि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने घायल हो जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष विनोद मिश्रा ने बताया कि पीड़ित पक्ष से मिली तहरीर के आधार पर युवक के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed