फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Youth escaped from railway court, caught by RPF

रेलवे कोर्ट से भाग निकला युवक, आरपीएफ ने पकड़ा

Sun, 05 Dec 2021 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Youth escaped from railway court, caught by RPF
पीडीडीयू नगर। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर शनिवार की सुबह मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया गया। इसमें एक युवक बेटिकट पकड़ा गया। सभी बेटिकट यात्रियों को रेलवे मजिस्ट्रेट कोर्ट लाया गया। यहां जेल जाने के डर से आरोपी युवक वहां से भाग निकला। आरोपी को भागता देख कोर्ट में हड़कंप मच गया। सुरक्षा कर्मियों के हाथ पांव फूल गए। बाद में आरपीएफ ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को प्लेटफार्म संख्या तीन से पकड़ लिया। इसके बाद उसे कोर्ट में प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन

शनिवार को भी स्टेशन पर अभियान चलाया गया। इसमें बेटिकट यात्रियों को पकड़ कर रेलवे कोर्ट में पेश किया गया। यहां लिखा पढ़ी की कार्रवाई चल रही थी। इसी बीच एक आरोपी युवक मौका देख कर वहां भाग निकला। आरोपी भागता देख वहां तैनात कर्मी सकते में आ गए। इसकी जानकारी आरपीएफ और जीआरपी को दी गई। मुल्जिम को कोर्ट से भागने की जानकारी होते ही आरपीएफ और जीआरपी कर्मी सतर्क हो गई। आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार के नेतृत्व में एसआई सरिता गुर्जर, चंदन पासवान, अश्वनी कुमार ने मुल्जिम को प्लेटफॉर्म नंबर तीन से पकड़कर कोर्ट में भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed