फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Youth arrested with ganja at the station

5.88 किलो गांजा के साथ एक गिरफ्तार

Sun, 27 Feb 2022 10:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 10:28 PM IST
विज्ञापन
Youth arrested with ganja at the station
राजकीय रेलवे पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल की संयुक्त टीम ने रविवार की भोर चेकिंग के दौरान स्थानीय रेलवे स्टेशन से एक युवक को 5.88 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवक बक्सर का रहने वाला है। जीआरपी ने मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुुटी है।
विज्ञापन

विधान सभा चुनाव को देखते हुए स्थानीय रेलवे स्टेशन पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। रविवार की भोर में पौने पांच बजे जीआरपी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह, आरपीएफ डीडीयू पोस्ट निरीक्षक संजीव कुमार के नेतृत्व में स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या सात और आठ के पश्चिमी छोर पर नाम पट्टिका के समीप एक युवक को गिरफ्तार किया। युवक के पास से 5.88 किलो गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में युवक ने अपना नाम अजय चौधरी उर्फ किरी निवासी मल्लाह टोला ब्रह्म स्थान बक्सर बिहार बताया। जीआरपी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि बरामद गांजा की कीमत 105930 रुपये है। मामले की जांच एसआई प्रवेश कुमार सिंह करेंगे।
विज्ञापन

गांजा और तमंचा के साथ तस्कर गिरफ्तार
शहाबगंज। स्थानीय थाना के विलासपुर गांव के शिव मंदिर के पास सें शनिवार की देर रात पुलिस ने एक किलो ग्राजा और तमंचा व कारतूस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी का चालान कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पुलिस कर्मियों के साथ रात में गश्त कर रहे थे। उसी दौरान विलासपुर गांव के शिव मंदिर के पास एक व्यक्ति इलिया की ओर से आता हुआ दिखा। पुलिस को देखकर वह भागने लगा। इस पर पुलिस कर्मियों ने दौरा कर उसे पकड़ लिया और उसके पास स्थित झोले की तलाशी ली तो उसमें से एक किलो पचास ग्राम गांजा, 315 बोर का एक तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में युवक ने अपना नाम बबलू चौहान निवासी केराडीह बताया। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि गिरफ्तार बबलू चौहान पर डेढ़ दर्जन से अधिक मुकदमें दर्ज हैं। गिरफ्तारी टीम में एसआई रमाशंकर, हेड कास्टेबल विजय बहादुर, कांस्टेबल शशिकांत सरोज रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed