{"_id":"66d1a2164fb9be9dea038740","slug":"youth-arrested-with-60-mobile-phones-worth-rupees-13-lakh-in-chandauli-police-got-suspicious-2024-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: 60 मोबाइल के साथ युवक गिरफ्तार, 13 लाख रुपये है कीमत; पुलिस को ऐसे हुआ था शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: 60 मोबाइल के साथ युवक गिरफ्तार, 13 लाख रुपये है कीमत; पुलिस को ऐसे हुआ था शक
Fri, 30 Aug 2024 04:13 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Fri, 30 Aug 2024 04:13 PM IST
सार
Chandauli News: पूछताछ में युवक मोबाइल के कागजात नहीं दिखा सका। उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
युवक के बारे में मीडिया को जानकारी देते पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजकीय रेलवे पुलिस ने पीडीडीयू जंक्शन से शुक्रवार की सुबह चोरी के साठ मोबाइल फोन के साथ युवक को गिरफ्तार किया है। युवक मुंबई से पश्चिम बंगाल के कोलकाता जा रहा था। वह ट्रेन बदलने के लिए रेलवे स्टेशन पर उतरा था। बरामद मोबाइल फोन की कीमत लगभग 13 लाख रुपये हैं।
विज्ञापन
पुलिस भर्ती परीक्षा के मद्देनजर रेलवे स्टेशन पर भीड़ को देखते हुए शुक्रवार की सुबह गश्त कर रही थी। एसआई मुन्नालाल, अरुण कुमार के नेतृत्व में टीम के सदस्य सुबह साढ़े पांच बजे प्लेटफार्म संख्या एक और दो पर लगे लिफ्ट के पास पहुंचे तो पिट्ठू बैग लिए संदिग्ध युवक दिखा। उसके बैग की तलाशी लेने पर उसमें मोबाइल फोन मिले।
विज्ञापन
बड़ी संख्या में मोबाइल फोन के कागजात वह नहीं दिखा सका। उसे पकड़ कर पूछताछ की गई तो उसने स्वीकार किया है सभी मोबाइल फोन चोरी के हैं। मुंबई और उसके पास के इलाकों में चोरी हुए मोबाइल फोन को वह कोलकाता लेकर जा रहा है।
विज्ञापन
युवक ने अपना नाम राम एकबाल चौधरी निवासी पचपकरी झिटकाही थाना ढाका, जिला मोतिहारी बिहार बताया। जीआरपी पीडीडीयू के प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि युवक पहले भी कई बार चोरी के मोबाइल फोन लेकर बंगाल पहुंचा चुका है। बरामद मोबाइल फोन की कीमत लगभग 13 लाख रुपये है। युवक का चालान कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। कहा कि युवक की गिरफ्तारी से चोरी की घटनाओं में कमी आएगी।