{"_id":"68e41605ecdbb0871e0089fa","slug":"youth-arrested-for-pressuring-student-to-marry-him-chandauli-news-c-189-1-svns1013-137507-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: छात्रा पर शादी का दबाव डालने का आरोपी युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: छात्रा पर शादी का दबाव डालने का आरोपी युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
बलुआ थाने की पुलिस ने सोमवार को एक युवक को तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक मिर्जापुर की रहने वाली पैरा मेडिकल की छात्रा पर जबरदस्ती शादी करने का दबाव दे रहा था।
शादी न करते पर युवक ने छात्रा के परिवार को असलहे से मारने की धमकी दी थी। आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है। मिर्जापुर की रहने वाली पैरा मेडिकल की छात्रा ने बलुआ थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया था कि मटियारा गांव का रहने वाला इंद्रजीत धुर्वे उस पर जबरदस्ती शादी करने का दबाव डाल रहा है।
छात्रा ने आरोप लगाया था कि युवक उसके मोबाइल पर अश्लील मेसेज और गंदी फोटो भेजता था। इसके अलावा उसकी फोटो को सोशल मीडिया पर डालने की धमकी दे रहा था। अवैध असलहे के साथ धमकी भरी रील भी लगाता था।
विज्ञापन
इसके साथ ही शादी नहीं करने पर परिवार को मारने की धमकी की थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।