{"_id":"636fb7c2da9c571f55152159","slug":"young-man-jumped-into-ganga-by-making-video-and-taking-name-of-girl-in-chandauli","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Chandauli: लड़की का नाम लेते हुए वीडियो बनवाकर युवक ने गंगा में लगाई छलांग, तलाश में जुटी दो जिलों की पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli: लड़की का नाम लेते हुए वीडियो बनवाकर युवक ने गंगा में लगाई छलांग, तलाश में जुटी दो जिलों की पुलिस
Sat, 12 Nov 2022 08:43 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 12 Nov 2022 08:43 PM IST
सार
चंदौली जिले में एक युवक ने एक लड़की नाम लेते हुए राहगीर की मदद से अपना वीडियो बनवाया और इसके बाद पुल से गंगा में छलांग लगा दी। घटना से घबराया राहगीर मोबाइल मौके पर ही छोड़कर भाग गया। युवक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक युवक ने शनिवार को एक लड़की नाम लेते हुए राहगीर की मदद से अपना वीडियो बनवाया और इसके बाद तिरगावां सैदपुर पुल से गंगा में छलांग लगा दी। घटना से घबराया राहगीर मोबाइल मौके पर ही छोड़कर भाग गया। सूचना पर पहुंची गाजीपुर की सैदपुर और चंदौली की बलुआ थाने की पुलिस ने मोबाइल, बाइक व आधार कार्ड से युवक की पहचान की। सूचना परिवार वालों को दी। युवक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
सकलडीहा बाजार निवासी दीपक सोनकर (22) शनिवार की शाम लगभग पांच बजे बाइक से गंगा पर बने तिरगावां-सैदपुर पुल पर पहुंचा। इसके बाद मोबाइल फोन से वीडियो बनाने लगा। फिर उसने एक राहगीर को बुलाया और वीडियो बनाने के लिए कहा। राहगीर जब वीडियो बनाने लगा, तभी वह पुल की रेलिंग पर चढ़ा और एक लड़की का नाम लेते हुए गंगा में कूद गया।
विज्ञापन
इस पर राहगीर मोबाइल फोन वहीं छोड़कर भाग खड़ा हुआ। अन्य राहगीरों ने सूचना पुलिस को दी। पुल से आए दिन लोगों के गंगा में कूदने की घटनाओं को देखते हुए ग्रामीणों ने वहां जाल लगाने की मांग की है।
विज्ञापन