फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   You can apply for improvement-compartment exam till June 10

Chandauli News: इंप्रूवमेंट-कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए 10 जून तक कर सकते हैं आवेदन

Mon, 09 Jun 2025 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jun 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
You can apply for improvement-compartment exam till June 10
पीडीडीयू नगर। यूपी बोर्ड की परीक्षा में एक या दो विषय में असफल छात्र उत्तीर्ण होकर नए सत्र में प्रवेश ले सकते हैं। इसके लिए उन्हें इंप्रूवमेंट और कंपार्टमेंट परीक्षा देनी होगी। परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 10 जून तक निर्धारित है। परीक्षा की तिथि अभी घोषित नहीं की गई है।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा परिणाम जारी हो चुका है। परीक्षार्थी अंक पत्र की प्रतीक्षा में हैं। बोर्ड परीक्षा के लिए 60560 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इनमें हाईस्कूल के 30845 और इंटरमीडिएट के 29715 विद्यार्थी शामिल थे। बोर्ड परीक्षा में ज्यादातर परीक्षार्थी सफल रहे। कुछ परीक्षार्थी एक या दो विषय में कम अंक पाने के कारण असफल रहे। ऐसे परीक्षार्थियों को इंप्रूवमेंट और कंपार्टमेंट परीक्षा देकर उत्तीर्ण होने का मौका है। इसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 10 जून है। यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर आवेदन ऑनलाइन करना होगा। इंप्रूवमेंट के लिए 256.5 रुपये और कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए 306 रुपये शुल्क चालान के माध्यम से कोषागार में जमा करना होगा। डीआईओएस दलसिंगार यादव ने बताया इंप्रूवमेंट और कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 10 जून है। अभी परीक्षा की तिथि निर्धारित नहीं है। इंप्रूवमेंट परीक्षा में परीक्षार्थी एक विषय और कंपार्टमेंट में दो विषय में सुधार के लिए आवेदन कर सकते हैं। उन्हें दोनों में से सिर्फ एक परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा। उन्होंने बताया कि इंटरमीडिएट में मानविकी विज्ञान और वाणिज्य वर्ग के परीक्षार्थी किसी एक विषय और कृषि भाग एक एवं दो के निर्धारित विषयों में से किसी एक प्रश्न पत्र या व्यावसायिक वर्ग के ट्रेड विषय के किसी एक प्रश्न पत्र में अनुत्तीर्ण परीक्षार्थी कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed