भदोही में नंद गोपाल नंदी ने कहा-गुंडे, अपराधी प्रदेश छोड़ेंगे या दुनिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के नागरिक उड्डयन मंत्री नंद गोपाल नंदी ने कहा कि योगी सरकार अपराधियों, माफियाओं से आपको बचाने के लिए सत्ता में आई है। गुंडों, माफियाओं को या तो प्रदेश छोड़ना होगा या दुनिया छोड़नी होगी। नंदी रविवार को भदोही नगर के मर्यादपट्टी स्थित सुंदर कारपेट प्रांगण में व्यापारियों, कालीन निर्यातकों द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह में पहुंचे थे।
उन्होंने कहा कि मैं आपके लिए मंत्री नहीं अपराधियों, गुंडों के लिए मंत्री हूं। जो आपको आंख दिखाए उसके लिए मंत्री हूं। मैंने सुना है कि मुलायम, मायावती और अखिलेश यहां सोने का मुकुट पहनने के लिए आते थे। सोने की तलवार भेंट में ले जाते थे। कहा कि भाजपा सरकार ने व्यापारियों को व्यवसाय करने का माहौल दिया है। गुंडों, अपराधियों से अब डरने की आवश्यकता नहीं।
आप कुत्ते से भागेंगे तो कुत्ते आप पर हावी हो जाते हैं। इसलिए अपराधी से डरें नहीं बल्कि उनका मुकाबला करें भाजपा सरकार आपके साथ है। सरकार आपके लिए 24 घंटे काम कर रही है। कहा अगर आप सही हैं तो किसी पुलिस वाले, किसी अधिकारी से डरने की आवश्यकता नहीं है। मोदी और योगी के राज में आतंकवाद का कोई स्थान नहीं। आज आतंकवादी भारत पर हमला करने के लिए सौ बार सोचते हैं।
योगी राज में व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं
जौनपुर प्रदेश सरकार के नागरिक उड्डयन मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी ने कहा कि योगी राज किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। यदि किसी को ऐसी समस्या आए तो वह अवगत कराएं, संबंधित लोगों पर सख्त कार्रवाई होगी। नंदी ने यह बातें नगर में प्रथम आगमन पर आयोजित स्वागत समारोह में कही।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पीएम मोदी और सीएम योगी ने विकास की बड़ी लकीर खींच दी है। कानून का राज स्थापित किया है। इसके कारण गुंडे-माफिया जेल में पहुंच गए या फिर भूमिगत हो गए हैं। उनके महल को बुलडोजर से ढहाया जा रहा है।
कहा कि मंत्री बनने के बाद क्षेत्र के सभी व्यापारियों को घूम-घूमकर जानकारी देना चाहते हैं कि इस सरकार में गुंडाराज, अफसरशाही नहीं चलेगी। व्यापारियों को कोई भी अफसर या गुंडा परेशान करे तो उसकी सूचना तत्काल दें।
व्यापारी गुटों में बंटने की बजाय एकजुट हो जाएं। अब जागरूकता ही रंग लाएगी। अध्यक्षता उमाकांत बरनवाल ने की। आयोजक गोपाल बरनवाल ने आभार जताया। कार्यक्रम में गोविंद बरनवाल, विनोद जायसवाल, अवधेश, विकास जायसवाल, विनोद तिवारी, विशाल जायसवाल, गुड्डू आदि मौजूद रहे।