फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Yogasana: Chandan Bind who won gold medal in Dubai was honored

योगासन : दुबई में गोल्ड मेडल जीतने वाले चंदन बिंद को किया सम्मानित

Thu, 21 Aug 2025 01:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Yogasana: Chandan Bind who won gold medal in Dubai was honored
कटरिया में एशियन योगासन चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल विजेता चंदन बिन्द का स्वागत करते लोग। संवाद - फोटो : mathura
दुबई में नौ से 11 अगस्त तक आयोजित एशियन योगासन चैंपियनशिप में मिर्जापुर के खिलाड़ी चंदन बिंद ने ट्रेडिशनल सीनियर वर्ग में गोल्ड मेडल जीता है। क्षेत्र के कटरिया स्थित एक अस्पताल में बुधवार को आयोजित समारोह में चंदन को सम्मानित किया गया।योगासन चैंपियनशिप में कुल 14 देशों ने भाग लिया था। इसमें मिर्जापुर जनपद के पिपरिया, महामलपुर निवासी चंदन ने ट्रेडिशनल सीनियर वर्ग मे गोल्ड मेडल और आर्टिस्टिक पेयर सीनियर वर्ग में सिल्वर मेडल प्राप्त कर देश को गौरवान्वित किया है। वही बीएलडब्ल्यू में 17 अगस्त को आयोजित स्केटिंग चैंपियनशिप में आठ से 10 वर्ष की उम्र में वाराणसी के नमन ने ब्रांज मेडल हासिल कर जनपद का नाम रोशन किया है। इसकी जानकारी होने पर समाजवादी पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विरेंद्र बिंद ने दोनों खिलाड़ियों को सम्मानित किया। साथ ही उनकी हौसलाअफजाई भी की। इस मौके पर शोएब अख्तर, रामचंद्र बिंद, बलदेव पहलवान, बृजेश बिंद, विनोद बिंद, भोला बिंद, मनोज, सुनील पाल मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed