फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Wrong deeds also result in wrong: Sundar Raj

गलत कर्मों का नतीजा भी होता है गलत: सुंदर राज

Wed, 18 Aug 2021 05:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 05:38 PM IST
विज्ञापन
Wrong deeds also result in wrong: Sundar Raj
कंदवा। गलत कर्मों का नतीजा भी गलत ही होता है। जैसे गोकर्ण भागवत भक्त थे और उनका अधर्मी भाई धुंधकारी वेश्याओं के साथ रमण करता था। अंत में वेश्याओं ने उसका सब कुछ लूट कर उसकी हत्या कर दी। अकाल मृत्यु होने के कारण धुंधकारी प्रेत योनि में गया। गोकर्ण ने भाई को प्रेत योनि से मुक्ति दिलाने के लिए सूर्य भगवान के बताए सूत्र पर श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया और भाई धुंधकारी को कथा सुनाई। कथा श्रवण से धुंधकारी को प्रेत योनि से मुक्ति मिल गई। इससे स्पष्ट है कि आखिर में भाई ही भाई के काम आता है। यह बातें चिरईगांव में चल रहे चातुर्मास यज्ञ में बुधवार को त्रिदंडी स्वामी के शिष्य सुंदर राजमहाराज ने कहीं। उन्होंने आत्मदेव ब्राह्मण की कथा सुनाते हुए श्रीमद्भागवत महापुराण के महत्व को बताया। कहा कि आत्मदेव के दो पुत्र गोकर्ण और धुंधकारी थे जिनमें गोकर्ण भगवान का सच्चा भक्त और धुंधकारी अधर्मी और पातकी कर्म में लिप्त था। धुंधकारी ने वेश्याओं पर सब कुछ लुटा दिया था। अंत में वेश्याओं ने उसे मार दिया जिससे वह प्रेत योनि में चला गया। भाई गोकर्ण ने सूर्य की आराधना की तो उन्होंने मुक्ति के लिए धुंधकारी को श्रीमद्भागवत महापुराण सुनाने को कहा। गोकर्ण ने श्रीमद्भागवत महापुराण का प्रतिष्ठान किया और धुंधकारी की प्रेत आत्मा का आह्वान कर उसे पुराण सुनाया। इससे उसके आत्मा की मुक्ति हुई और वह बैकुंठ गया। कहा कि मनुष्य को उचित कर्म और धर्म करने चाहिए। श्रीमद्भागवत महापुराण के नियमित संयम पूर्वक सुनने से जीव को सुख, शांति और अंत में मुक्ति प्राप्त होती है। इस मौके पर आकांक्षा सिंह, निष्ठा सिंह, सोनाली, रीता, कमला, उदय प्रताप सिंह, मृत्युंजय सिंह, आत्मप्रकाश पांडेय, योगेंद्र सिंह, रामानंद यादव रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed