फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Wrestlers trial for state level wrestling

ओलंपियन की मौजूदगी में हुआ पहलवानों का ट्रायल

Sun, 05 Sep 2021 07:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 07:17 PM IST
विज्ञापन
Wrestlers trial for state level wrestling
चहनिया। कस्बा स्थित मां खंडवारी इंटरमीडिएट कॉलेज के परिसर में रविवार को अंडर-23 राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के प्रतिभागियों का ट्रायल हुआ। इसमें ओलंपियन शिवपाल सिंह बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। ट्रायल के बाद 14 पहलवानों को विभिन्न वर्गों में प्रतिभाग के लिए चयनित किया गया।
विज्ञापन

चयनित पहलवान आगामी नौ से 11 सितंबर के बीच आजमगढ़ में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर सकेंगे। अंत में ओलंपिक में जेवलिन थ्रो में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ी शिवपाल सिंह का स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के संस्थापक ने की। शिवपाल सिंह ने पहलवानों का हाथ मिलाकर प्रतियोगिता की शुरुआत की। इस मौके पर चंदौली कुश्ती संघ के अध्यक्ष दीनानाथ यादव, सचिव सुनील पहलवान, शिवेंद्र प्रताप सिंह, दीनानाथ, सुनील, नीरज, सुशील, सियाराम, धर्मेंद्र, नीरज, चंदन मौजूद रहे। रेफरी की भूमिका रोशन यादव और राम नरेश यादव ने निभाई।
विज्ञापन

इनसेट...
इन पहलवानों का हुआ चयन
ट्रायल के बाद 57 किलोग्राम भार वर्ग में सतीश तिवारी, 61 किग्रा. में राहुल यादव, 65 किग्रा. में रामनिवास, 70 किग्रा. में निखिल यादव, 79 किग्रा. में सतपाल राय, 55 किग्रा. में मुलायम यादव, 60 किग्रा. में प्रदीप कुमार, 63 किग्रा. में सागर सिंह, 67 किग्रा. में जीत नारायण, 72 किग्रा. में आशीष कुमार, 82 किग्रा. में सच्चिदानंद सिंह, 87 किग्रा. में प्रदीप कुमार यादव और 97 किग्रा. में संदेश सिंह का चयन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed