फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   worth Rs 1.5 lakhs stolen

सर्राफ की दूकान से चोरों ने उड़ाया डेढ़ लाख का माल

Sun, 18 Oct 2015 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो मुगलसराय।
अमर उजाला ब्यूरो मुगलसराय। Updated Sun, 18 Oct 2015 01:31 AM IST
विज्ञापन
worth Rs 1.5 lakhs stolen
कोतवाली अंतर्गत नई बस्ती में सकर्स रोड पर शुक्रवार की रात चोर मास्टर चाभी से ज्वेलर्स शाप का ताला खोकर अंदर रखी आलमारी उठा ले गए। करीब सौ मीटर दूर खुले में ले आलमारी का ताला तोड़ कर चोरों ने उसमें रखे सोने चांदी के गहनों के साथ पंद्रह हजार रुपये पर हाथ साफ कर दिए। सुबह दुकान का ताला खुला देखकर आस पास के लोगों ने शोर मचाया तो चोरी की जानकारी हुई। दुकानदार के मुताबिक करीब डेढ़ लाख रुपये मूल्य की संपत्ति चोरी हुई है। विनोद ने कोतवाली में चोरी की तहरीर दी है। वहीं व्यस्त इलाके में चोरी की घटना से दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

नगर के हनुमानपुर मुहल्ला निवासी विनोद वर्मा ने दो वर्ष पहले सर्कस रोड पर धनंजय ज्वेलर्स के नाम से सोने चांदी के गहनों की दुकान खोली थी। रोज की तरह शुक्रवार की रात साढ़े आठ बजे वह दुकान बंद कर घर के लिए निकल गए। शनिवार की सुबह करीब छह बजे आस पास के दुकानदारों ने दुकान का शटर खुला देखकर फोन से विनोद को सूचित किया। सूचना पाकर विनोद भागे-भागे दूकान पहुंचे। और शटर को पूरी तरह खोल कर देखा तो उनके होश उड़ गए। दुकान से आलमारी गायब मिली जिसमें सोने चांदी रखा गया था।
विज्ञापन

उनके शोर मचाने पर लोगों की भीड़ जुट गई और उन्होंने आस पास आलमारी की तलाश शुरू की। खोजबीन करने पर दूकान के पीछे सौ मीटर दूर खुले मैदान में आलमारी टूटी हालत में मिली। विनोद के अनुसार आलमारी में दो किलो चांदी, बीस ग्राम सोने के गहने, ढाई सौ ग्राम चांदी की बिछिया और पंद्रह हजार रुपये नकद थे। उन्होंने चोरी की तहरीर कोतवाली में दी। सूचना पाकर कोतवाल आनंद कुमार मौके पर पहुंचे और मुआयना के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया। व्यस्त इलाके में चोरी से लोगों में दहशत का माहौल है। क्षेत्रीय लोगों की माने तो इलाके में पुलिस कभी गश्त नहीं करती है। इसी वजह से चोरों के हौसले बुलंद हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed