{"_id":"1a4978a84d2ac274adebcd8ea279a66a","slug":"worshipers-descended-to-visit-for-goddess-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवी के दर्शन के लिए उमड़े भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवी के दर्शन के लिए उमड़े भक्त
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
Updated Fri, 16 Oct 2015 01:53 AM IST
विज्ञापन
मां आदि शक्ति का पूजन अर्चन करने के लिए गुरुवार को नवरात्र के तीसरे दिन
विज्ञापन
मंदिरों में काफी भीड़ रही । शक्ति के तीसरे रूप चंद्रघंटा देवी का दर्शन
करने के लिए लोग सुबह से मंदिर में पहुंचने लगे थे।
महिलाओं ने देवी गीत गाकर देवी की आराधना की।
जनपद सहित नगर में शारदीय नवरात्र की धूम है। देवी मंदिरों में सुबह से लेकर शाम तक महिला, पुरुष व बच्चों की भीड़ उमड़ रही है। मां दुर्गा के नौ रूपों के दर्शन करने के लिए भक्त मंदिरों की ओर रुख कर रहे हैं।
नगर के जीटी रोड स्थित मां काली, गल्लामंडी स्थित मां दुर्गे, रविनगर स्थित काली मंदिर व अन्य मंदिरों में भक्त नहा धोकर सुबह से ही फूल, माला, घी व अगरबत्ती के साथ पहुंचे।
जहां कतारबद्ध होकर पूजन अर्चन करने के बाद आशीर्वाद गृहण किया। उधर नवरात्रि के अवसर पर बुधवार की रात में काली महाल स्थित मां काली के श्रृंगार के उत्सव में भगवती जागरण का आयोजन किया गया।
जिसमें गायक कलाकारों ने मां के चरणों में समर्पित गीतों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कलाकारों ने एक से एक देवी गीत गाकर भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया।