फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   worker

मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ किया प्रदर्शन

Fri, 19 Jun 2020 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
worker
सैयदराजा में रेल नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन करते ईसीआरईयू के सदस्य। - फोटो : CHANDAULI
पीडीडीयू नगर। इंडियन रेलवे इंप्लाईज फेडरेशन के आह्वान पर ईस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर यूनियन का साप्ताहिक विरोध सप्ताह की शुरूआत शु्क्रवार को हुई। पहले दिन ईसीआरईयू के बैनरतले रेलकर्मियों ने अलग-अलग स्थानों पर रेल प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान श्रम कानूनों में संशोधन वापस लेने, रेलवे के निजीकरण, निगमीकरण, महंगाई भत्ता रोकने का विरोध किया गया। चेतावनी दी कि यदि मांगें पूरी नहीं हुई तो रेलकर्मी उग्र आंदेेलन करेंगे। रेलवे के कथित श्रम विरोधी, जनविरोधी नितियों और 44 श्रम कानूनों को खत्म करने, रेलवे सहित विभिन्न कंपनियों के बहुराष्ट्रीय कंपनियों के हाथों बेचने, रेलवे के निजीकरण, निगमीकरण करने, केंद्रीय कर्मियों का महंगाई भत्ता रोकने सहित अन्य मांगों के समर्थन में ईस्ट सेंट्रल रेलवे इंप्लाईज यूनियन के बैनरतले साप्ताहिक विरोध प्रदर्शन की शुरूआत हुई। ईसीआरईयू के बैनरतले रेल कर्मचारियों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर प्रदर्शन किया। इस दौरान रेलवे के खिलाफ खूब नारेबाजी की। इस दौरान पुसौली में यूनियन के मंडल सहायक सचिव हरिनरायन, दुर्गावती में शाखा अध्यक्ष दिनेश प्रसाद, कर्मनाशा में मंडल कमेटी सदस्य मनीष कुमार, सैयदराजा में लव कुमार, अश्विन कुमार सिंह , मुन्ना कुमार के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed