फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Work to remove electricity poles begins

Chandauli News: बिजली के खंभों को हटाने का काम शुरू

Wed, 20 Aug 2025 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Work to remove electricity poles begins
गोधना मोड़ से सितौड़ा तक बन रहे फोरलेन के किनारे ​शिफ्ट किया गया बिजली का पोल। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी पीडीडीयू नगर। जिले में गोधना मोड़ से बबुरी क्षेत्र के सितौड़ा तक 200 करोड़ रुपये की लागत से फोरलेन का निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन

करीब 14 किलोमीटर तक बन रहे लेन की चौड़ाई बढ़ाने के लिए 425 बिजली के खंभे हटाए जाने हैं। लेन की जद में आने वाले बिजली के खंभों को हटाने का काम शुरू हो गया है। पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड की मानें तो अब तक 25 खंभों को हटाया जा चुका है।
कई वर्षों के बाद गोधना मोड़ से सिसौड़ा तक की सड़क का चौड़ा किया जा रहा है। इसके पहले जब राजनाथ सिंह सूबे के मुख्यमंत्री थे तब सड़क की चौड़ाई बढ़ाई गई थी। सड़क को चौड़ा करने के लिए जद में आ रहे निर्माणों, मंदिरों, पेड़ों और बिजली के खंभों को हटाया जा रहा है। अब तक करीब चार सौ पेड़ों, नौ छोटे-बड़े मंदिरों व अन्य निर्माणों को हटाया जा चुका है।
विज्ञापन

वहीं बिजली के खंभों को हटाने का कार्य आरंभ कर दिया गया है। अब तक 425 में 25 खंभों को हटाकर उनके स्थान पर नए खंभे लगा दिए गए हैं। शेष को हटाने की प्रक्रिया चल रही है। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बिजली के खंभों को हटाने में यदि विद्युत निगम सहयोग करे तो शीघ्र कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed